गर्लफ्रेंड निक्की यादव की हत्या से पहले इंगेजमेंट पार्टी में नाच रहा था साहिल गहलोत, पुलिस ने किए कई खुलासे

Sahil Gehlot Nikki Yadav Case: हरियाणा की रहने वाली 23 वर्षीय निक्की यादव की गला घोंट कर हत्या उसके लिव-इन पार्टनर 24 वर्षीय साहिल गहलोत 9 फरवरी को की। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी की।

Sahil Gehlot Nikki Yadav Case

Sahil Gehlot Nikki Yadav Case: दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव मर्डर केस में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को निक्की यादव की हत्या करने से पहले इंगेजमेंट पार्टी में अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था और सगाई समारोह खुशी से शामिल हुआ था। सगाई के कुछ घंटों बाद ही उसने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का गला घोंट दिया और उसके शरीर को फ्रिज में रख दिया। इसके अगले दिन 10 फरवरी को 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने दूसरी लड़की से शादी की। निक्की यादव की कथित तौर पर गहलोत ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद साहिल ने गहलोत का शव दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे (भोजनालय) के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और खुद शादी करने निकल गया था।

इंगेजमेंट पार्टी के बाद निक्की से मिलने गया था साहिल

इंगेजमेंट पार्टी के बाद निक्की से मिलने गया था साहिल

पुलिस ने दावा किया कि हत्या का मामला 14 फरवरी को ही सामने आया जब 23 वर्षीय निक्की यादव का शव साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि सगाई की पार्टी के बाद गहलोत उत्तम नगर में निक्की यादव के किराए के घर गया था। उन्होंने कहा कि निक्की यादव ने 10 फरवरी को शादी से पहले कथित तौर पर साहिल गहलोत को कहीं हॉलिडे पर ले जाने के लिए मनाने में कामयाबी हासिल की थी।

साहिल गहलोत ने कहा- वो दुविधा में था..

साहिल गहलोत ने कहा- वो दुविधा में था..

एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि पूछताछ के दौरान साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह डबल माइंडेड हो रहा था, दुविधा में था, वह यह फैसला नहीं कर सका कि वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहना चाहता है या फिर उस महिला से शादी करना चाहता है जिसे उसके माता-पिता ने तय किया था।

घटना के क्रम के बारे में बताते हुए, आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के घर से निकल गया था, लेकिन 9 फरवरी को अपनी सगाई के बाद, वह उत्तम नगर में उसके घर गया और उसने उसके साथ रात बिताई।

'गोवा जाने की थी प्लानिंग...'

'गोवा जाने की थी प्लानिंग...'

साहिल ने पुलिस को बताया, ''निक्की यादव ने पहले ही योजना बना ली थी कि वह उसके साथ गोवा जाना चाहती है और उसने पहले से ही अपने टिकट बुक कर लिए थे, लेकिन जब बाद उसने बाद में साहिल गहलोत का टिकट बुक करने की कोशिश की, तो उसका टिकट बुक नहीं हो सका। इसलिए उन्होंने योजना बदल दी और हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला किया।

अधिकारी ने कहा, "वे अपनी कार से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार बस टर्मिनस से बस पकड़नी होगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि बस कश्मीरी गेट आईएसबीटी से शुरू होगी।" .पुलिस ने कहा कि कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद आरोपी ने अपनी कार खड़ी कर दी और दोनों में उसकी तय शादी के बारे में बातचीत होने लगी।

शादी की बात से नाराज थी निक्की यादव

शादी की बात से नाराज थी निक्की यादव

अधिकारी ने कहा, "साहिल गहलोत की शादी की योजना ने उसे निक्की को नाराज कर दिया और उसने अपनी नाराजगी दिखाई थी। गुस्से में गहलोत ने उसका गला घोंट दिया और उसके शव को ढाबे पर ले गया।'' अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि वह अपनी लिव-इन-पार्टनर से छुटकारा पाना चाहता था और उसे यह आश्वासन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा था कि वे दोनों एक ट्रिप पर जाएंगे।

'हत्या की टाइमिंग का नहीं चल पाया पता...'

'हत्या की टाइमिंग का नहीं चल पाया पता...'

अधिकारी ने कहा, "उसने (साहिल) कहा कि वह क्या करे, इसको लेकर कंफ्यूज था। लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए पता चला है कि साहिल अपनी सगाई के दौरान नाच रहा था और मजे कर रहा था। इसलिए, सीसीटीवी, तकनीकी सहित मजबूत सबूतों के साथ उसके बयान की पुष्टि नहीं हो पा रही है। अधिकारी ने कहा कि उसने उसकी हत्या कब की, इसका सही समय अभी तक सामने नहीं आया है। निक्की यादव का शव हत्या के चार दिन बाद मंगलवार सुबह ढाबे के रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+