दिल्ली में कोरोना के बुरे संकेत, नए मामलों और मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी, 569 एक्टिव केस

नई दिल्ली, 20 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर केजरीवाल सरकार कई उचित कमद उठा रही है। कोविड की अगली संभावित लहर को रोकने के लिए दिल्ली सरकार कोविड प्रोटकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन प्रतिबंधों में छूट मिलने से एक बार फिर कोरोना के दैनिक ग्राफ में हलचल दिखाई दी है। मंगलवार को सामने आए कोविड रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 37 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं।

Bad signs of Coronavirus in Delhi increase in new Patients figures 569 active cases

आज (20 जुलाई) सामने आए रिपोर्ट में चिंताजन बात यह है कि राजधानी में बीते सोमवार के मुकाबले कोरोना मौतों और नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार को जहां 36 नए कोरोना मरीज मिले थे वहीं आज, मंगलवार को 44 ने केस दर्ज किए गई हैं। वहीं, आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई जबकि 19 जुलाई को दिल्ली में सिर्फ 3 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह आंकड़े दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि अब तक यहां कुल 14,35,609 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, वहीं 25,035 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी में फिलहाल 569 एक्टिव मामले हैं।

Recommended Video

    National Sero Survey: 67% Corona Antibodies, 40 करोड़ अभी भी जोखिम में | वनइंडिया हिंदी

    देश की बात करें तो भारत में कोरोना की दूसरी लहर भले ही थम गई है लेकिन तीसरी लहर को लेकर डॉक्टरों द्वारा चेतावनी जारी की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार (20 जुलाई) को पिछले 24 घंटे में 30,093 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 374 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 45,254 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 4,14,482 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,06,130 है। देश में कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 3,03,53,710 है। कुल कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 3,11,74,322 हो गई है। देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 41,18,46,401 (41.18 करोड़) है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+