आप सांसद संजय सिंह के आवास की नेमप्लेट को हटाने का किया गया प्रयास, दो व्यक्ति गिरफ्तार
आप सांसद संजय सिंह के आवास की नेमप्लेट को हटाने का किया गया प्रयास,दाे व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, 15 जून। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के घर के बाहर लगी नेमप्लेट हटाने का प्रयास किया है। नई दिल्ली डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि इस केस के संबंधी में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। डीसीप दीपक यादव ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है और पत लगाया जा रहा है कि ऐसा क्यों किया गया?
Recommended Video

पुलिस ने कहा कि आज पहले सिंह के आवास पर नेमप्लेट को खराब करने का प्रयास किया गया थाआप पार्टी के राज्यसा सांसद संजय सिंह ने ये जानकारी खुद ट्वीट करके दी और बताया उनके घर पर हमला हुआ हैं और उनके आवास के बाहर लगी नेमप्लेट पर कुछ लोगों ने कालिखपोत दी है। उन्होंने ये भी बताया कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे।
बता दें कुछ दिन पहले संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण में भूमि घोटाला होने की बात कही थी। उन्होंने ये खुलासा करते हुए कहा था कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो मैं इन चंदा चोरों को जेल भिजवाकर रहूंगा
सांसद संजय सिंह ने कहा मेरा आवास महामहिम राष्ट्रपति के आवास से कुछ ही दूरी है और यह वीआईपी इलाका है यहां अन्य सांसद भी रहते हैं। ऐसी जगह पर मेरा घर है फिर भी मेरे घर पर इतनी हाई सिक्योरिटी वाली जगह पर मेरे घर पर हमला हो गया।
दिल्ली पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उन पर संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वो लोग मुझ पर हमला कर रहे थे लेकिन मेरे घर में मौजूद लोगों ने मुझे बचा लिया। आप सांसद ने ये भी दावा किया कि उन दो हमलावरों के साथ कुछ और लोग थे। संजय सिंह ने बताया कि उन्हें मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी धमकी पहले दी जा चुुकी है।
मेरे घर पर हमला हुआ है और चाहे मेरी हत्या कर दो, मगर कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा। @SanjayAzadSln pic.twitter.com/HkLZUNGktU
— Ajit Tyagi (@_AjitTyagi) June 15, 2021
संजय सिंह ने ट्वीट मे लिखा "मेरे घर पर हमला हुआ है और चाहे मेरी हत्या कर दो, मगर कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा"।












Click it and Unblock the Notifications