वजीराबाद रिजर्वॉयर-ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट का आतिशी मार्लेना ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली के वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिजर्वायर का आतिशी मार्लेना ने बुधवार को दौरा किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ जल पहुंचाने की मुहिम का आतिशी ने मुआयना किया।

बता दें कि दिल्ली में लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वजीराबाद स्थित रिजर्वॉयर और ट्रीटमेंट प्लांट को और बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है।

atishi marlena

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने पहुंची आतिशी मार्लेना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में घर-घर तक, 24x7 साफ़ पानी पहुँचाने के लिए युद्धस्तर पर काम करने के साथ अनूठे प्रयास भी कर रही है। इस दिशा में, आज दिल्ली जल बोर्ड के वज़ीराबाद स्थित रिजर्वॉयर और ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और यहां चल रहे प्रोजैक्ट्स का जायजा लिया।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि कई बार हरियाणा के औद्योगिक प्रदूषण से, प्लांट में आ रहे पानी में अमोनिया का स्तर प्लांट की ट्रीटमेंट क्षमता से कई गुणा बढ़ जाता है। इस कारण वज़ीराबाद,ओखला व चन्द्रावल प्लांट बंद करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए यहाँ जल्द in-situ Ammonia treatment plant का निर्माण होगा।

वज़ीराबाद का Reservoir यमुना चैनल का ही हिस्सा है। पानी के रुकने के दौरान यहाँ काफ़ी गाद भी इकट्ठा हो जाता है। DJB इस Reservoir की Desilting करवाने जा रही है। जिससे, इसकी क्षमता करोड़ों लीटर तक बढ़ जाएगी और यहाँ मौजूद पानी का कम जलापूर्ति के दिनों में बफर की तरह इस्तेमाल होगा।

यहाँ मौजूद Pump House का भी निरीक्षण किया। इस साल आई अप्रत्याशित बाढ़ के कारण पंप जलमग्न और बंद हो गए थे। ये स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और दिल्लीवासियों को साफ़ पानी मिलता रहे इसके लिए पंप हाउस को जल्द upgrade करने का काम किया जायेगा ताकि ये आपातकालीन स्थिति में भी चलते रहे।

दिल्ली सरकार ने इस प्लांट में एक अत्याधुनिक 11 MGD का recycling plant भी बनाया है, ताकि हम recycling के ज़रिये भी दिल्ली में पानी की कमी पूरी कर सके। इसी के तर्ज़ पर चन्द्रावल और हैदरपुर में भी Recycling Plants बनाएँगे, जो पानी को recycle कर लाखों लोगों तक साफ पानी पहुंचायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+