दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री Atishi Marlena जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं?, कैसे शुरू हुआ था राजनीतिक करियर

Atishi Marlena singh: कालकाजी सीट से विधायक आतिशी मार्लेना सिंह को दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं कितनी पढ़ी-लिखी हैं वो?

Atishi Marlena

Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी (AAP) की कालकाजी सीट से विधायक आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने गुरुवार 09 मार्च को कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी पर भरोसा जताते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली का नया शिक्षा मंत्री बनाया है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, बिजली, आर्ट कल्चर व भाषा और पर्यटन विभाग आवंटित किए गए हैं। दरअसल, मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद राज्य शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आतिशी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं आतिशी
आतिशी मार्लेना सिंह का जन्म 08 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। आतिशी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। इसके बाद आतिशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने हिस्ट्री ऑनर्स में बैचलर डिग्री हासिल की। साल 1998 से 2001 ग्रेजुएशन के बीच आतिशी को एकेडमी उत्कृष्टता के लिए सुमितोमो-सेंट स्टीफंस स्कॉलरशिप। इसके साथ-साथ कॉलेज में समग्र योगदान के लिए राजपाल मेमोरियल अवार्ड और ग्रेजुएशन में टॉप करने के लिए डीयू ने दीपचंद स्मृति पुरस्कार से आतिशी को सम्मानित किया था।

टीचर भी रही हैं आतिशी
आतिशी को साल 2001 में चेवेनिंग स्कॉलरशिप के माध्यम से विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिला। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से प्राचीन और आधुनिक इतिहास (2001-2003) में मास्टर्स किया। मास्टर्स करने के बाद आतिशी वापस भारत लौट आई। भारत आने के बाद आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में 1 साल तक पढ़ाया। लेकिन, आतिशी को 2005 में रोड्स स्कॉलशिप मिल गई, जिसके बाद वह फिर से लंदन चली गईं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एजुकेशन रिसर्च (2005-2006) में मास्टर्स किया था।

कैसे शुरू हुआ आतिशी का राजनीतिक करियर
अगर आतिशी के राजनीतिक करियर की बात करे तो उनका राजनीतिक करियर साल 2012 में शुरू हुआ था। भ्राष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय आतिशी ने राजनीति में कदम रखा था। इसी आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी की नींव रखी गई थी। साल 2019 में आतिशी को लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से BJP के गौतम गंभीर ने जीत दर्ज कराई थी। साल 2020 में केजरीवाल ने फिर से आतिशी पर भरोसा जताया और विधानसभा में उम्मीदवार बनाया, तब से वे दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

पब्लिक एजुकेशन सिस्टम में सुधार लाना चाहती हैं आतिशी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतिशी, भारत में पब्लिक एजुकेशन सिस्टम में सुधार लाना चाहती हैं, इसके बारे में वह बात करती रही हैं। दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम में हुए बदलाव में भी उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी शिक्षा मामलों पर मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं। यही कारण है कि आतिशी पर केजरीवाल ने भरोसा जताकर एजुकेशन मिनिस्टर बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+