एक्सपोजर विजिट से लौटे शिक्षकों से मिलीं आतिशी मार्लेना, बोलीं- इससे स्कूलों में आएगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में एमसीडी के शिक्षकों को देश के शीर्ष संस्थानों में एक्सपोजर के लिए भेजा गया था ताकि उन्हें स्कूल में बच्चों के लिए शानदार पढ़ाई का मौहाल तैयार करने में मदद मिल सके। एस एक्सपोजर विजिट से लौटे शिक्षकों से प्रदेश की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना से मुलाकात की।
आतिशी मार्लेना ने इन शिक्षकों से मुलाकात करके उनके अनुभवों को जाना। आतिशी ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को विश्वस्तरीय बनाने और लाखों बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

स्कूलों में शिक्षकों को मदद करने के लिए और उन्हें शैक्षणिक सहायता मुहैया कराने के लिए मेंटर शिक्षकों को एक्सपोजर काफी अहम है। इसके जरिए शिक्षक सीखने और सिखाने के नवीन तरीकों को सीखते हैं और इसकी मदद से शिक्षण के स्तर में सुधार लाया जा सकेगा। ये मेंटर शिक्षक स्कूल के शिक्षकों को नए तरीके से शिक्षण देने में मदद करेंगे।
बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में बड़े बदलाव लाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कदम उठा रही है। एमसीडी के स्कूलों में क्रांति लाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का प्रोफेशनल डेवलपमेंट करना है, जिससे की स्कूल में विश्वसस्तरीय शिक्षा मुहैया कराई जा सके।
अरविंद केजरीवाल की सरकार प्रदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एमसीडी के स्कूलों के मेंटर शिक्षकों देश के शीर्ष संस्थानों में सीखने के लिए भेज रही है। हाल ही में एमसीडी के स्कूलों के 20-20 मेंटर शिक्षकों को पालमपुर के अविष्कार लैब ऑफ साइंस में भेजा गया। इसके साथ ही शिक्षकों को आर्ट एंड टेक्नोलॉजी, अन्नास्वामी मुदलियार, दीया घर, माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल में भेजा गया।
अपने अनुभव को साझा करते हुए मेंटर शिक्षक ने कहा कि हमे इस दौरान अनूठे तरीकों को जानकारी दी गई। इन तरीकों को अपनाकर हम पढ़ाई को रोचक बना सकते हैं। किस तरह से किताब और क्लासरूम से ऊपर उठकर बच्चों को सिखाया जा सकता है, हमे यह सिखाया या। इसके अलावा हर बच्चे की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उसे कैसे सिखाया जाता है, यह सीखने को मिला। हम इन तमाम सीख को अपने साथी शिक्षकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications