आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलीं आतिशी मार्लेना
दिल्ली में बेहतर माताओं, बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य और पोषण मुहैया कराने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगातार अहम भूमिका निभा रही हैं। खुद आतिशी मार्लेना ने इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की तारीफ की है और इनके साथ बैठक की है। आतिशी मार्लेना ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान उनकी जमकर तारीफ की।
मार्लेना ने कहा हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स दिल्ली में हर जरूरतमन्द माताओं-बच्चों तक बेहतर पोषण, शिक्षा और जागरूकता पहुँचाने के लिए दिन-रात शानदार काम कर रही है। देश के भविष्य संवारने के इनके योगदान की कोई तुलना नहीं हो सकती, और केजरीवाल सरकार इस मिशन पर इनके सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इन्दरपुरी प्रोजेक्ट की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान आतिशी ने कहा इन्दरपुरी प्रोजेक्ट के आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स से लंबी चर्चा की.. उनके सुझाव सुनकर, निर्णय लिया है कि जल्द टेक होम राशन के मेन्यू में बदलाव लाएंगे। आंगनवाड़ियों की बेहतरी से ही बच्चों की तरक्की है। इस मिशन पर आंगनवाड़ी वर्कर्स और केजरीवाल सरकार एक टीम की तरह काम कर रही है।
आतिशी मार्लेना ने गर्भवती माताओं और बच्चों के बीच उचित पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने में आंगनबाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा केजरीवाल सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर भरोसा करती है, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आंगनबाड़ियों में सुविधाओं से कोई समझौता ना हो।
दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ बातचीत करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि खेल पिटारा उनके लिए एक बड़ी मदद रही है। यह आंगनबाड़ियों में आकर्षण का केंद्र बिंदु बन गया है। खेल पिटारा के साथ बच्चों को भाषा और गणित पढ़ाना आसान हो गया है, और वे किताबों से परे अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि नई सुविधाओं और बेहतर माहौल की शुरुआत के साथ, माता-पिता अब अपने बच्चों को निजी प्ले स्कूलों से दूर कर हमारी आंगनबाड़ियों में दाखिला दिला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications