मोती नगर- पंजाबी बाग फ्लाईओवर का आतिशी मार्लेना ने किया दौर, जल्द पूरा करने का दिया आदेश
पंजाब बाग और मोती नगर में फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस निर्माण कार्य की वजह से यातायात भी बाधित हो रहा है और जाम की समस्या होती है। इस बीच पंजाब सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने यहां का दौरा किया और अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
आतिशी मार्लेना ने कहा पंजाबी बाग और मोती नगर फ्लाइओवर का निर्माण अपने निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। प्रोजेक्ट में देरी के कारण जनता को परेशानी हो रही है आज इसका निरीक्षण कर PWD अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है: हर हाल में, जनवरी तक फ्लाइओवर तैयार नहीं हुए, तो अपने खिलाफ सख्त एक्शन के लिए तैयार रहे।

आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह तीन शिफ्ट में काम करवाएं, श्रमिक-मशीनें बढ़ाएं और फ्लाइओवर को हर हाल में जनवरी माह तक पूरा करें। देरी और लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिंग रोड को जाम से मुक्त कराने के लिए यह फ्लाईओवर काफी महत्वपूर्ण है।
वहीं अधिकारियों ने बताया कि मोती नगर और पंजाब बाग फ्लाईओर का काम इस साल अक्टूबर माह में पूरा होना था। मोदी नगर फ्लाईओवर का लगभग काम पूरा हो चुका है। यहां पर 50 मीटर के स्टील का गर्डर लगाने का काम बचा है। इंटरसेक्शन के पास भारी जाम लगने की वजह से काम में देरी हुई है।
वहीं पंजाबी बाग फ्लाईओवर की बात करें तो यहां का भी ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। यहां पर भी गिरडर्स लगाने का काम बचा है। हालांकि एक पावर लाइन के शिफ्ट होने की वजह से काम की रफ्तार धीमी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नए फ्लाईओवर के बनने से हर साल 18 लाख लीट तेल की बचत होगी और डेढ़ लाख टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications