आतिशी ने संभाली सीएम की कुर्सी, जल्‍द महिलाओं को दे सकती हैं ये बड़ी सौगात!

Delhi CM Atishi: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने आज शनिवार (21 सितंबर 2024) को शपथ लेने के बाद पदभार संभाल लिया है। देश की राजधानी दिल्‍ली की आतिशी तीसरी महिला मुख्‍यमंत्री बन चुकी हैं।

आतिशी के सीएम पद संभालने के बाद दिल्‍ली की महिलाओं की उम्‍मीदें बढ़ चुकी हैं। ऐसे में आतिशी मार्लेना महिलाओं को जल्‍द बड़ी सौगात देकर आम आदमी पार्टी का पुराना वादा पूरा कर सकती हैं। जिसका दिल्‍ली की महिलाएं बेसर्बी से इंतजार कर रही हैं।

Delhi CM Atishi

माना जा रहा है कि आतिशी अब महिलाओं के लिए "महिला सम्मान योजना" का ऐलान जल्‍द कर सकती है। याद रहे इस योजना का ऐलान आतिशी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्‍व वाली AAP सराकर में वित्‍त मंत्री रहते हुए बजट सत्र में की थी।

"महिला सम्‍मान योजना"

लोकसभा चुनाव से पहले आतिशी ने बजट सत्र में इस "महिला सम्‍मान योजना" का ऐलान करते हुए कहा था कि इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में एक हजार रुपये की रकम ट्रांसफर की जाएगी।AAP सरकार द्वारा महिला सम्मान योजना के बारे में 2024-25 के बजट में बताया था।

कौन सी महिलाएं होगी इस योजा के लिए पात्र?

इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मासिक राशि जमा करने का वादा किया गया है, जिससे उन्हें व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो सरकारी नौकरी में हैं या फिर पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं। उन्हें छोड़कर सबसे अधिक जरूरतमंद हैको ये वित्‍तीय सहायता दी जाएगी।

विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर आवश्यक जमीनी कार्य पूरा कर लिया है, जिससे योजना के कार्यान्वयन का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

केजरीवाल सरकार ने किया था वादा

बता दें पूर्व केजरीवाल सरकार ने वादा किया था कि ये योजना लोकसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद दिल्‍ली की महिलाओं के शुरू की जाएगी लेकिन तत्‍कालीन सीएम केजरीवाी के कथित शराब नीति घोटोले में जेल में बंद होने के कारण आप सरकार वादा पूरा नहीं कर पाई।

आतिशी पूरा करेंगी वादा!

अब ज‍ब कि आतिशी के प्रतिनिधित्‍व में नई आप सरकार का गठन हो चुका हैं ऐसे में पिछली सरकार में शुरू की गई योजनाओं का क्रियान्वयन और उनकी अधूरी वादों को पूरा करना दिल्‍ली की आतिशी सरकार के लिए महत्वपूर्ण चुनौती और प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है।

महिला सम्‍मान योजना को लागू करना क्‍यों है जरूरी?

गौतरलब है कि फरवरी 2025 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में आतिशी सरकार के पास अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए सीमित समय बचा है, ऐसे में सीएम आतिशी की प्राथमिकताएं आप के अधूरे वादे को पूरा करना होगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने स्पष्ट कर दिया है कि आतिशी के कार्यकाल में महिला सम्मान योजना पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।

महाराष्‍ट्र सरकार ने चुनाव से पहले लागू की माझी लड़की बहन योजना

बता दें महाराष्‍ट्र में संभवत: नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले लुकलुभावनी योजनाओं के तहत महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्‍यमंत्री माझी लड़की योजना लागू की है। जिसके तहत महिलाओें के खाते में 1500 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर सरकार ट्रांसफर कर रही है। जिससे शिंदे सरकार को चुनाव से पहले जमकर लोकप्रियता मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्‍ली सरकार भी चुनाव से पहले महिलाओं को महिला सम्‍मान योजना की सौगात दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+