भारत रत्न वाजपेयी की जयंती: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने दी पुष्पांजलि, क्या बोले मोदी?
नई दिल्ली। भारत के 3 बार प्रधानमंत्री रह चुके भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में 'सदैव अटल' समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल आदि नेता भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने आए।
Recommended Video

प्रधान मंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का याद करते हुए कहा कि, हम 'देश के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित' होते हैं। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि..। अटल जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए, हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित देश बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास की पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।"
मालूम हो कि, अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 1998-2004 तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का नेतृत्व करने वाले वाजपेयी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता थे, जो देश के प्रधान मंत्री बने। उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, पहले 1996 में, फिर 1998 में और फिर 2004 तक 2 कार्यकालों तक देश का नेतत्व किया। देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। दिवंगत नेता को 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
वाजपेयी 1924 में जन्मे थे। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और फिर उन्होंने भाजपा शुरू की, एक ऐसी पार्टी जो हाशिये से उठकर 1990 के दशक में पहली बार भारत पर शासन करने के लिए उठी, जिसका मुख्य चेहरा वही थे। उनके कार्यकाल को उदारीकरण की एक नई लहर, विकास और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का श्रेय दिया जाता है। लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त 2018 को वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications