SC फैसले के बाद एक्शन में केजरीवाल सरकार, सेवा विभाग के सचिव आशीष मोरे को पद से हटाया
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल सरकार ने सेवा विभाग के सचिव आशीष मोरे को पद से हटा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को अधिकारियों के पोस्टिंग और ट्रांसफर के अधिकार मिलने के बाद दिल्ली के सेवा विभाग के सचिव आशीष मोरे को पद से हटा दिया गया। वहीं, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को नए सचिव पद पर रखा गया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में हैं। दिल्ली के सर्विसेज विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कार्रवाई करते हुए सर्विसेज सचिव आशीष मोरे को पद से हटा दिया। आशीष मोरे की जगह 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को उनकी जगह नया सचिव बनाया गया।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेस में ही कह दिया कि सरकार को ये अधिकार मिलने के बाद जनता के प्रति काम न करने वाले अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।
आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों के तबादले को लेकर उन्होंने कहा कि आज के फैसले के बाद और काम होगा और हम एक जवाबदेह सरकार बनेंगे। कई सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला होगा। पहले के प्रशासन की वजह से जल बोर्ड का भुगतान रोक दिया गया और मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने में बाधा डाली गई थी।
दिल्ली में केंद्र और दिल्ली सरकार में अधिकारों को लेकर हमेशा तनातनी बनी रही। अभी तक दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर केंद्र सरकार की सलाह पर उपराज्यपाल आदेश जारी करके करते थे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर एक चुनी हुई सरकार को अपने अधिकारियों को कंट्रोल करने का अधिकार नहीं होगा तो इससे जवाबदेही के सिद्धातों की कड़ी अनावश्यक साबित हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications