शराब घोटाले का पैसा कहां है...केजरीवाल 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे खुलासा, पत्‍नी सुनीता ने दिया सीएम संदेश

Arvind Kejriwal's message: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर केजरीवाल का संदेश लोगों तक पहुंचाया है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 28 मार्च को केजरीवाल कोर्ट में वह बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां है और साथ वो वह कोर्ट में सबूत भी देंगे।

Sunita Kejriwal

भावुक होते हुए सुनीता ने कहा कि मंगलवार की शाम मैं अरविंद केजरीवा से मिलने ईडी कार्यालय में गई थी। उनका सुगर लेबल हाई है उनको कई अन्‍य स्‍वास्थ्‍य समस्‍याएं हैं लेकिन वहां पर भी अपने से ज्‍यादा दिल्‍ली वासियों की चिंता है।

सुनीता ने कहा "दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या को लेकर जल मंत्री आतिशी को पत्र भेजा था तो केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।"

सुनीता केलरीवाल ने कहा "दिल्ली को बर्बाद करने के लिएवो लोग क्या वे चाहते हैं? क्या वे चाहते हैं कि लोग पीड़ित रहें? उन्‍होंने बताया दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल इससे बहुत दुखी हैं।"

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ने कहा "दिल्‍ली के तथाकथित शराब घोटाले में ईडी ने 250 से अधिक छापे मार चुकी है लेकिन तथाकथित घोटाले में पैसे की तलाश कर रही है लेकिन उन्‍हें एक पैसा कहीं नहीं मिला।"

सुनीता केजरीवाल ने कहा ईडी को अभी तक कुछ नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 28 मार्च को अदालत में सब कुछ बताएंगे। वह बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां है... वह सबूत भी देंगे।

बता दें 16 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्‍ट किया था। केजरीवाल ईडी की दस दिन की हिरासत में हैं और उन्‍हें ईडी आज कोर्ट में पेश करेगी। केजरीवाल ने दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दिया है और ईडी की हिरासत में रहते हुए बतौर सीएम दो आदेश जारी किए जिसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+