मंगलवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जालंधर में कुछ इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
नई दिल्ली, अक्टूबर 11। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। पार्टी प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के अलावा दिल्ली से भी नेता समय-समय पर पंजाब जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 हफ्ते पहले पंजाब होकर आए हैं और ऐसे में वो फिर से मंगलवार को जालंधर जा रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने इस बात की जानकारी दी है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जालंधर के दौरे पर रहेंगे। जालंधर में केजरीवाल देवी तालाब के मंदिर जाएंगे, जहां वो पंजाब की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल का ये दौरा दो दिन का रह सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि केजरीवाल का ये दौरा कितने दिन का होगा।

पिछले दौरे पर केजरीवाल ने की थी ये घोषणाएं
।- आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी नजर राज्य पर बनाए हुए हैं। केजरीवाल पिछले कुछ समय से बीच-बीच में पंजाब जाते रहे हैं। दो हफ्ते पहले ही केजरीवाल पंजाब के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई अहम घोषणाएं की थी।
- केजरीवाल ने इस दौरे पर पंजाब के व्यापारियों से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में केजरीवाल ने पंजाब को लेकर एक खाका तैयार किया था। अपने इस दौरे पर केजरीवाल ने पंजाब के हर निवासी को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की थी।
- केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल से जुड़ी कई घोषणाएं की थी। केजरीवाल पंजाब में मुफ्ती बिजली की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। पिछले दौरे पर केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब के लोगों को एक हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके जरिए वो पंजाब में कहीं भी बेहतर इलाज करा सकेगा। इसके अलावा पंजाब के हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications