तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने की सुनीता केजरीवाल को नहीं मिली इजाजत

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को जेल में मिलने की अनुमति नहीं दी। सुनीता केजरीवाल को सोमवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करनी थी।

आप सूत्रों का कहना है कि जेल प्रशासन की ओर से कोई वजह नहीं बताई गई है कि आखिर अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है। गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथितर शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

sunita kejriwal

हालांकि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना सोमवार को तकरीबन 12.30 बजे अरविंद केजरीवाल से जेल के भीतर मुलाकात कर सकती हैं। आप सूत्रों के अनुसार दोनों लोगों को मिलने की इजाजत एक साथ दी गई थी।

Recommended Video

    तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने की सुनीता केजरीवाल को नहीं मिली इजाजत

    लेकिन बाद में जेल प्रशासन की ओर से सुनीता केजरीवाल को मिली इजाजत को वापस ले लिया गया। इससे पहले मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अरविंद केजरीवाल से मिलने वाले थे।

    तिहाड़ जेल के सूत्रों का कहना है कि सुनीता केजरीवाल को मिली इजाजत इसलिए वापस ली गई क्योंकि वह लगातार उनसे मुलाकात कर रही थीं। जेल के नियमों के अनुसार जेल में अधिकतम दो लोग कैदी से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही एक हफ्ते में अधिकतम चार लोग कैदी से मुलाकात कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+