केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में AAP का प्रदर्शन आज, 10 प्वाइंट में अब तक का अपडेट

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया। ईडी की जेल में पूरी रात अरविंद केजरीवाल ने बिताई। स्वतंत्र भारत में गिरफ्तार होने वाले वह पहले मौजूदा मुख्यमंत्री हैं।

शुक्रवार यानी आज केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी। उधर, आप की कानूनी टीम द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई भी कर सकती है। जिसके बाद केजरीवाल के भविष्य का फैसला होगा। आइए 10 प्वाइंट्स में जानें गिरफ्तार से लेकर जेल में रात तक का पूरा अपडेट?

Arvind Kejriwal

Recommended Video

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में AAP का प्रदर्शन
    • गुरुवार को, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को दंडात्मक कार्रवाई से कोई अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सुरक्षा की मांग करने वाले मुख्यमंत्री के आवेदन को आगे के विचार के लिए 22 अप्रैल को सूचीबद्ध किया।
    • शाम 7 बजे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची। शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 10वां समन दिया।
    • जांच अधिकारियों ने उनके आवास पर तलाशी ली और मुख्यमंत्री से भी पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी छीन लिए।
    • आप नेताओं और समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र होने के कारण मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस तैनात की गई। बैरिकेडिंग की गई।
    • उधर, अपने घर के बाहर प्रदर्शन कर रही आप विधायक राखी बिड़ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
    • बाद में, जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा उनके आवास पर तलाशी पूरी करने के बाद केजरीवाल को एक कार में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय ले जाया गया।
    • पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। यह पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है।
    • कुछ ही समय बाद, आप ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
    • आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और तत्काल सुनवाई की प्रार्थना की है।सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है।
    • अधिकारियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा और प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगा।

    ईडी ने केजरीवाल को 4 महीने में भेजे 9 समन

    • 2 नवंबर 2023: गैर कानूनी और राजनीतिक बताकर पेश नहीं हुए।
    • 21 दिसंबर 2023: जांच राजनीति से प्रेरित बताकर पेशी से गायब रहे।
    • 3 जनवरी 2024: चुनाव से पहले प्रचार से रोकने के आरोप लगाते हुए पेश नहीं हुए।
    • 18 जनवरी 2024: प्रचार से रोकने का आरोप लगाकर पेश नहीं हुए।
    • 2 फरवरी 2024: गैरकानूनी, राजनीति से प्रेरित बताकर पेश नहीं हुए।
    • 14 फरवरी 2024: गैरकानूनी, राजनीति से प्रेरित बताकर पेश नहीं हुए।
    • 22 फरवरी 2024: गैरकानूनी, राजनीति से प्रेरित बताकर पेश नहीं हुए।
    • 4 मार्च 2024: समन को गैरकानूनी, गैर कानूनी बताया और पेश नहीं हुए।
    • 16 मार्च 2024: समन को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+