'संजय सिंह की गिरफ्तारी BJP की हताशा का प्रमाण, अभी कई और विपक्षी होंगे गिरफ्तार', केजरीवाल ने दिए ये संकेत
आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों ने बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज बिना किसी सबूत या ठोस कारण के संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे साबित होता है कि पीएम नरेंद्र मोदी जानते हैं कि वह चुनाव हार रहे हैं। जिस नुकसान के डर से केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों से ऐसे काम करवा रही है।

बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता
वहीं, दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित स्क्रिप्ट थी, कि वे (ईडी अधिकारी) उनके आवास पर जाएंगे और 8 घंटे तक वहां बैठेंगे और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। यह बीजेपी की हताशा दिखाता है। पीएम भी जानते हैं कि चाहे 4 राज्यों के आगामी चुनाव हों या 2024 के चुनाव, लोगों ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है।
केजरीवाल ने दिए ये संकेत
उधर, आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। साथ ही लिखा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। यह मोदी जी की हताशा को दर्शाता है। वे कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद कहा कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम सभी जानते हैं कि ईमानदारी की राह कठिन है। अगर हम भी उनकी तरह बेईमान हो जाएंगे तो हमारे सभी समस्याओं का समाधान होगा...इस शराब कांड में 1000 से ज्यादा छापेमारी हो चुकी है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। लेकिन, एक पैसा भी बरामद नहीं हो सका। पीएम मोदी सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। सोचिए आजादी के बाद पीएम मोदी हमारे देश के सबसे भ्रष्ट पीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications