विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल- कोरोना काल में अमित शाह ने बेहतर काम किया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल में बेहतरीन काम किया।

नई दिल्ली। बात-बात पर केंद्र सरकार और उसके नेताओं को कटघरे में खड़ा करने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जब दिल्ली विधानसभा में भाजपा नेता अमित शाह की तारीफ की तो सभी चौंक गए। जी हां, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में अमित शाह ने बेहतर काम किया है।

Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि कोरोना काल कठिन समय था और ऐसे समय में प्रधानमंत्री के साथ-2 गृह मंत्री अमित शाह ने भी बेहतरीन काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अमित शाह ने कई बैठकें कीं और आवश्यक कदम उठाए। इससे कोरोना को कम करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम विधायकों ने इस दौरान दिल्ली सरकार का साथ दिया।

यह भी पढ़ें: 'दरोगा हप्पू सिंह की अम्मा' ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने दिल्ली सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी कोरोना काल के दौरान जनता के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर कोरोना से निपटने की हरसंभव कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना का संकट इतना बड़ा था कि एक सरकार के लिए इससे निपटना संभव नहीं था। भाजपा के तमाम नेताओं ने दिल्ली सरकार का बखूबी साथ दिया, जिसकी वजह से हम इसे कंट्रोल कर पाए। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना का में देश के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जिस तरह से काम किया वह काबिले तारीफ है।

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी खिचाई की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ अपने यहां एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां एक कक्षा में केवल 12 कुर्सियां ही थीं। अब 12 कुर्सियों पर कक्षा के इतने बच्चे कैसे पढ़ाई करते होंगे यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की वजह से ही है कि सीएम योगी ने स्कूल का दौरा किया, क्योंकि हमने अपने यहां स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया है और तमाम देशों में दिल्ली सरकार के स्कूलों की तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+