'दरोगा हप्पू सिंह की अम्मा' ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज
मुंबई। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के बीच देश में फिर से कोरोना वायरस महामारी का संकट गहराता जा रहा है। करीब ढाई महीने बाद गुरुवार को कोविड-19 के 23 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 वैक्सीन डोज लेने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में बुधवार, 10 मार्च को बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।

हिमानी शिवपुरी ने शेयर की फोटो
डॉक्टर से वैक्सीन की डोज लेते हुए हिमानी शिवपुरी की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।' एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी की फोटो पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि हाल ही में हिमानी ने अपने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई है।

वैक्सीन की डोज लेकर काफी खुश हैं हिमानी
हिमानी शिवपुरी अपने टीवी के फेमस शो 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी' और 'हप्पू की उलटन पलटन' को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि कोविड-19 वैक्सीन की डोज लेते हुए हिमानी काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि हिमानी के अलावा अब तक कई सेलेब्स ने कोविड-19 वैक्सीन की डोज ली है। हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता, अर्चना पूरन सिंह और सचिन पिलगांवकर ने भी टीका लगवाया था।

'हप्पू की उलटन पलटन' में व्यस्त हैं हिमानी
हिमानी शिवपुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'हप्पू की उलटन पलटन' में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस टीवी शो में हिमानी दरोगा हप्पू सिंह की अम्मा यानी कटोरी सिंह की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले हिमानी शिवपुरी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हिमानी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं, शाहरुख खान के साथ वह फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार ने बनाया सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू ,परिवार के लिए बोली ये बात












Click it and Unblock the Notifications