सीएम केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, पत्नी सुनीता देख सकेंगी मेडिकल रिकॉर्ड, डाइट पर भी बात कर सकेंगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को शनिवार को एक राहत मिली है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को सीएम केजरीवाल का मेडिकल रिकॉर्ड देखने की परमीशन कोर्ट से मिल गई है।
केजरीवाल के वकील के तौर पर मेडिकल बोर्ड या डॉक्टरों से स्वतंत्र रूप से परामर्श करने की भी अनुमति है। हालांकि, अदालत ने केजरीवाल के डॉक्टरों से परामर्श के समय सुनीता केजरीवाल की मौजूद रहने के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बवेजा ने कहा कि केजरीवाल अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। दिल्ली जेल नियमों के अनुसार, कोई भी परिवार का सदस्य विचाराधीन कैदी के साथ तभी जा सकता है जब जेल अधीक्षक द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के परामर्श से कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुंच
अदालत ने कहा कि जेल अधिकारियों को सुनीता केजरीवाल को उनके पति के मेडिकल रिकॉर्ड मुहैया कराने में कोई आपत्ति नहीं है। कार्यवाही के दौरान, यह पुष्टि की गई कि अरविंद केजरीवाल के मेडिकल रिकॉर्ड संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित तरीके से साझा किए जा रहे हैं।
केजरीवाल के परिवार के सदस्य उन्हें एम्स मेडिकल बोर्ड द्वारा निर्धारित आहार के अनुसार घर का बना खाना भी उपलब्ध करा रहे हैं। अदालत ने जेल अधिकारियों को केजरीवाल के सभी मेडिकल रिकॉर्ड उनकी पत्नी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
परामर्श अधिकार
अदालत ने केजरीवाल की इस मांग पर भी गौर किया कि उनकी पत्नी को मेडिकल बोर्ड या डॉक्टरों से सलाह लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। दलील दी गई कि यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि उनका निर्धारित आहार ठीक से तैयार हो।












Click it and Unblock the Notifications