सारी मशीनें खराब होकर भाजपा को ही वोट क्यों देती हैं: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा है कि अगर ईवीएम मशीनों की जांच ना की गई तो देश में कहीं भी चुनाव हो, भाजपा ही जीतेगी और ईवीएम के कीचड़ से कमल ही खिलेगा।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनाव का तैयारी का जायजा लेने के दौरान ईवीएम में कोई भी बटन दबाने पर कमल के निशान को ही वोट जाने का मामला सामने आने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल खड़ा किए हैं। केजरीवाल ने आज चुनाव आयोग में इसको लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि ईवीएम को जिस तरह से भाजपा के पक्ष में सेट किया जा रहा है, वो देश के लिए खतरनाक है।

सारी मशीनें खराब होकर भाजपा को ही वोट क्यों देती हैं: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि किसी दूसरी पार्टी को वोट देने पर भाजपा को वोट जा रहा है और इसे मशीन की खराब कहा जा रहा है लेकिन ऐसा कैसा मुमकिन है कि देश में जिस भी राज्य में मशीन खराब होती है, उसमें सभी भाजपा को जाने लगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर मशीन खराब होगी तो कभी सपा, कांग्रेस, बसपा या किसी और पार्टी को भी बिना डाले ही वोट दे दे। उन्होंने कहा कि अगर मशीनों की चिप बदली जा रही हैं और उसे इस तरह से सेट किया जा रहा है कि सारे वोट भाजपा को ही पड़ें।

ईवीएम की जांच बहुत जरूरी: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि अगर ईवीएम मशीनों की जांच ना की गई तो देश में कहीं भी चुनाव हो, भाजपा ही जीतेगी और ईवीएम के कीचड़ से कमल ही खिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि देश के जनतंत्र पर ये हमला है और जरूरी है कि ईवीएम की एक उच्चस्तरीय जांच हो। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी के दौरान चुनाव अधिकार ने जब मशीन का बटन दबाया तो कोई भी बटन दबाने पर भाजपा को ही वोट गया। इस मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+