सीएम केजरीवाल की दिल्ली को सौगात, पुरानी दिल्ली में खुला तीसरा लाइट हाउस स्किल सेंटर, मिलेगा रोजगार
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक और लाइट हाउस सेंटर खोल दिया है। यह लाइट हाउस पुरानी दिल्ली में खोला गया है। इन सेंटर में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है जहां वह बेहतर ट्रेनिंग के माध्यम से रोजगार हासिल कर सकते हैं और खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। े
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मलकागंज में रहने वाले आदित्य सैनी को यहां से ट्रेनिंग के बाद इंडिगो में नौकरी मिली है। उसे 32000 रुपए की सैलरी मिल रही है, उसके पिताजी दिहाड़ी के मजदूर हैं। शोएब नाम के लड़के को अमेजन में नौकरी मिली है, उसे यहां 30000 रुपए सैलरी मिल रही है। वह सिर्फ 12वीं पास है।

केजरीवाल ने कहा कि नताशा नाम की लड़की जोकि खानपुर में रहने वाली है, उसे वी5 ग्लोबल में नौकरी मिली है, यहां उसे 25 हजार रुपए की सैलरी मिल रही है। उसके पिताजी चपरासी की नौकरी करते हैं। हमारा मकसद है कि जो लोग बस्तियों में रहते हैं, झुग्गियों में रहते हैं, गरीब इलाकों में रहते हैं, उनके भीतर आत्मविश्वास की कमी रहती है, वह ज्यादा पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाते हैं। वो बेरोजगार रह जाते हैं।
हमने सोचा था कि 4 लाइट हाउस खोलेंगे, लेकिन अब हम दिल्ली में बहुत सारे लाइट हाउस खोलेंगे। दिल्ली सरकार के पास बहुत से कंपनी सेंटर हैं, वहां हम बच्चों के लिए कौशल ट्रेनिंग सेंटर खोलेंगे ताकि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार मिल सके।
दिल्ली में पहले मलकागंज और कालकागंज में लाइट हाउस बना था, जहां 30 हजार बच्चों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जिसके बाद 1000 बच्चों को रोजगार मिल चुका है। यहां पर ट्रेनिंग के बाद रोजगार दिलाने के लिए हम लगातार काम करते हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं कि इन्हें रोजगार दिलाया जाए।
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि यहां बहुत सारे युवा ऐसे हैं जोकि 10वीं में कई बार फेल हो जाते हैं, उनका आत्मविश्वास खत्म हो जाता है। कई बच्चे ऐसे हैं जिनके परिवार में लड़ाई-झगड़ा होता है तो बच्चों के भीतर आत्मविश्वास की कमी होती है। यहां पर इन बच्चों का व्यक्तित्व निखारा जाता है। उन्हें अंग्रेजी बोलना सिखाया जाता है।
यहां जितने भी बच्चे एडमिशन लेते हैं उनका व्यक्तित्व निखारा जाता है। यहां 30 किस्म के कोर्स हैं, जिसे भी चाहो सेलेक्ट कर लो। ज्यादातर लोग डिजिटल, आईटी सेक्टर से जुड़े ट्रे्निंग को ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications