Arvind Kejriwal Family Tree: अरविंद केजरीवाल IITain, पत्नी भी रहीं IRS, जानें क्या करते हैं इनके बच्चे?
Arvind Kejriwal Family Tree: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने गुरुवार की रात को अरेस्ट कर लिया है। कथित शराब नीति घोटाले (liquor policy scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च की शाम ईडी की टीम ने सीएम आवास पर केजरीवाल से दो घंटे तक पूछताछ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

आइए जानते हैं पैंट शर्ट और पैर में चमड़े की चप्पल में सादगी भरे अंदाज में हमेशा नजर आने वाले IITain अरविंद केजरीवाल के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में जॉइंट कमिश्नर का पद छोड़कर दिल्ली का सीएम बनने तक के सफर को। साथ ही जानते हैं उनकी पूर्व IRS अधिकारी पत्नी सुनीता और दोनों बच्चों के बारे में...
IITain केजरीवाल का पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर से सीएम बनने तक का सफर
- हरियाणा के सिवानी जिले के एक छोटे से खेड़ा गांव में 16 अगस्त 1968 में अरविंद केरजरीवाल का जन्म हुआ।
- 1985 में केजरीवाल ने IIT-JEE परीक्षा पास और मशहूर IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
- 1989 के बाद इंजीनियर केजरीवाल ने तीन साल टाट स्टील में नौकरी की।
- 1992 में नौकरी से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने सिविल सेवा परीक्षा (upsc) की तैयारी शुरू की।
- 1995 में यूपीएससी परीक्षा क्रेक की और इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में उनका चयन हुआ।
- 1995 में इनकम टैक्स विभाग में अस्टिेंट कमिश्नर के पद पर तैनाती हुई।
- साल 2000 में हायर एजुकेशन के लिए दो साल की पेड लीव सशर्त मिली।
- दोबारा ज्वाइन करने आफिस पहुंचे लेकिन 1 साल तक नियुक्ति नहीं की गई लेकिन सैलरी मिलती रही।
- 18 माह की बिना सैलरी के छुट्टी पर रहे और 2006 में जॉइंट इनकम टैक्स कमिश्नर के पद से इस्तीफा दे दिया।
केजरीवाल की कब हुई और कैसे हुई राजनीति में एंट्री?
- केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई जिसके लिए उन्हे रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2011 में केजरीवाल अन्ना हजारे के लोकपाल विधायक को लागू करने के लिए आंदोलन किया।
- इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप (IAC) का गठन किया और रामलीला मैदान में हजारे समेत अन्य नेताओं के साथ आंदोलन किया।
- 24 नवंबर 2012 को अपनी आम आदमी पार्टी बनाई
- पहली बार 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ी और बंपर जीत हासिल कर केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता संभाली।
- 2020 के विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं और लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए।
केजरीवाल की पत्नी सुनीता हैं पूर्व IRS अधिकारी
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं। केजरीवाल ने 1995 में अपनी बैचमेट रहीं सुनीता से लव मैरिज की है। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के लगभग तीन साल बाद भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी सुनीता केजरीवाल ने 2016 में वीआरएस ले लिया था।
केजरीवाल के बच्चे क्या करते हैं
अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। पूर्व क्लास वन अधिकारी केजरीवाल और सुनीता दोनों के ही बच्चे आईआईटी ग्रेजुएट हैं। बेटी हर्षिता ने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिंग्री हासिल की है साथ ही बेहतरीन फुटबॉल प्लेयर भी हैं। वहीं केजरीवाल का बेटा पुलकिन अभी दिल्ली आईआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। केजरीवाल के बच्चे लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications