Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से की दो ड‍िमांड, SC ने पत्‍नी सुनीता को द‍िया ये न‍िर्देश

Arvind Kejriwal Demands: शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल टेस्ट को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई है। केजरीवाल ने कोर्ट से दो ड‍िमांड की है। पहली ड‍िमांड में मेडिकल टेस्ट के दौरान पत्नी सुनीता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी रहें। वहीं, दूसरी ड‍िमांड में मांग की गई है क‍ि मेडिकल बोर्ड जब भी आए, तो उन्हें अपना इनपुट देने की इजाजत दी जाए।

आपको बता दें क‍ि शराब नीति से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 22 मार्च से 31 मार्च तक केजरीवाल र‍िमांड पर रहे। उसके बाद 1 अप्रैल को उन्‍हें दिल्‍ली स्थित तिहाड़ जेल भेज दिया गया। लोकसभा चुनाव के प्रचार के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत दी। वहीं, 2 जून की दोपहर केजरीवाल ने सरेंडर क‍िया। उसके बाद से तिहाड़ जेल में हैं।

Arvind Kejriwal Demands

सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने द‍िया ये न‍िर्देश
उधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को निर्देश दिया है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति द्वारा दिल्ली की एक अदालत को संबोधित करने की वीडियो रिकॉर्डिंग हटा लें। कोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनियों को वीडियो से जुड़े पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है।

हाई कोर्ट ने अधिवक्ता वैभव सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका में सभी पक्षों को नोटिस भी जारी किया है, जिसमें 28 मार्च को पुलिस हिरासत के दौरान केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान कोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की मांग की गई है। सुनीता केजरीवाल उन पांच व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने अब मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को तय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+