संजय सिंह के आवास पर ED की रेड पर केजरीवाल ने BJP को घेरा, कहा- 'हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें'
Arvind Kejriwal: दिल्ली की शराब नीति घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार 4 अक्टूबर को राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद से दिल्ली में सियासी बवंडर उठ गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने इस छापेमारी के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।
संजय सिंह के आवास पर ईडी की इस रेड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला।'

सीएम केजरीवाल ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा।'
उन्होंने कहा कि अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं। तो वहीं, मंत्री आतिशी ने कहा, "पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है, लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं।
इस दौरान उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि न ही कोई सबूत दे पाई हैं। यह दिखाता है कि भाजपा को AAP से डर लगता है और PM मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications