Arvind Kejriwal हुए अरेस्ट, आप नेता आतिशी बोलीं- केजरीवाल नहीं देंगे इस्तीफा, जेल से चलाएंगे सरकार
Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर चुकी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बयान जारी किया और बताया कि सीएम केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे जेल से ही वो सरकार चलाएंगे।

बता दें गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीएम केजरीवाल की अपील पर दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था जिसके तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गुरुवार शाम केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें ईडी ने अरेस्ट कर लिया है।
Recommended Video
बता दें ईडी इस मामले में जांच संबंधी पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को नौ बार समन भेज चुकी थी लेकिन ईडी के समन को अवैध बताते हुए ईडी के सामने सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए थे। समन पर पेश ना होने पर ईडी ने कोर्ट का रुख किया था जिसके बाद केजरीवाल ने ईडी के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने इस केस की सुनवाई बुधवार की थी और पूछा था कि आप ईडी के समन पर क्यों नहीं पेश हो रहे तब केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा था कि केजरीवाल को डर है कि उन्हें ईडी अरेस्ट कर लेगी।
इसके साथ ही बुधवार को केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट उक्त केस में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी जिसको गुरुवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। जिसके बाद ईडी केजरीवाल को अरेस्ट करने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में पहुंच गई थी और पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया।
यह गिरफ्तारी दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद हुई है।
गौरतलब है कि ईडी गुरुवार को सीएम केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास पर तलाशी लेने और उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पहुंची। जहां पर ईडी ने आप संयोजक केजरीवाल से लगभग दो घंटे तक पूछताछ करने की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications