अरविंद केजरीवाल ने कहा- वरिष्ठ नागरिकों को कराएंगे अयोध्या दर्शन, खर्च उठाएगी सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर बुजुर्गों को नई सौगात दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद हमारी सरकार दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में अयोध्या मंदिर का दर्शन कराने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि एक या दो साल में मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न हो जाएगा। जिसके बाद हमारी सरकार सभी बुजुर्गों को मुफ्त में अयोध्या लेकर जाएगी।

Arvind Kejriwal AAP govt would take senior citizens for a free of cost visit to Ram Temple in Ayodhya

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यात्रा, भोजन और आवास का खर्चा दिल्ली सरकार की तरफ से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर हनुमान जी का भक्त हूं। हनुमान जी, रामचंद्र जी के भक्त हैं तो उस नाते मैं हनुमान जी और श्री रामचंद्र जी दोनों का भक्त हूं। उन्होंने कहा कि, दूसरी पार्टी वाले मुझे जितनी गाली दे, जब तक आपका प्यार और भरोसा मुझ पर है, मुझे किसी की परवाह नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हमने तय किया है कि पूरी दिल्ली के अंदर बड़े-बड़े झंडे लगाएंगे। ताकि जब भी आप अपने घर से बाहर निकले तो झंडा देकर आपके मन में देश भक्ति की भावना भर जाए। ये विपक्षी पार्टी वाले कह रहे है कि झंडे नहीं लगने चाहिए। ये पैसे की बर्बादी है केजरीवाल ने कहा कि, मैं आपसे पूछना चाहता हूँ, आज़ादी के 75 साल होने पर जश्न मनाना चाहिए या नहीं? पूरी दिल्ली में 500 तिरंगे लगाने चाहिए या नहीं लगाने चाहिए? बीजेपी-कांग्रेस इसका विरोध कर रहे है !

वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किरारी में सीवेज परियोजना की नींव रखी। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना को चार साल के अंदर पूरा करना है, इसके लिए हमें आपलोगों के समर्थन की जरूरत है। काम शुरू होने पर आपलोग सहयोग करें। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीवेज परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+