'वोटर अधिकार यात्रा' के बीच तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, यूपी-महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में दर्ज हुई FIR

भाजपा नेता केएस दुग्गल (KS Duggal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'वोट चोर' कहने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी लालू यादव के छोटे बेटे के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

शनिवार को एएनआई से बात करते हुए केएस दुग्गल ने कहा कि, 'राजद ने बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और कायराना हरकत की है। कल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, 'देखो-देखो गयाजी में कौन आया है, वोट चोर आया।' एक मेहनती प्रधानमंत्री के बारे में ऐसे शब्द कहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद ने न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे बिहार और बिहारियों का अपमान किया है।'

Tejashwi Yadav

'समर्थन खोने से हताश है राजद'
दुग्गल ने कहा कि राजद जनता का समर्थन खोने से हताश है और हताशा में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने आगे कहा कि, 'वे चुनाव पूरी तरह हार रहे हैं, इसलिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वे अपना दिमाग खो चुके हैं। उन्हें अपनी बुद्धि की जांच करवानी चाहिए... देश के नागरिक होने के नाते, हमने गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि मैं गोविंदपुरी का मतदाता हूं। उन्होंने मेरी शिकायत ले ली है... मैं अनुरोध करता हूं कि इस मामले में जो भी कार्रवाई हो सके, की जाए।'

यूपी-महाराष्ट्र में पहले से दर्ज है FIR
इससे पहले, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा तेजस्वी के खिलाफ शाहजहांपुर में बीजेपी की शहरी अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पुलिस केस दर्ज कराया है।

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत
एफआईआर की प्रति के मुताबिक, कथित आपत्तिजनक पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया यात्रा को लेकर की गई थीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार को ₹13,000 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफ़ा दिया। उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

FIR पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया
दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी पर एक 'आपत्तिजनक' पोस्ट को लेकर अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के बाद, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें किसी भी एफआईआर का 'डर' नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या 'जुमला' कहना अपराध हो गया है और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सच्चाई से डर रही है।

कटिहार में पत्रकारों से बात करते हुए, यादव ने कहा कि, 'एफआईआर से कौन डरता है? 'जुमला' कहना भी अपराध हो गया है... उन्हें सच्चाई का डर है... हम किसी एफ़आईआर से नहीं डरते और हम सच बोलते हैं।

आज खुश्कीबाग से नरपतगंज पहुंचेगी 'वोटर अधिकार यात्रा'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज यानि 24 अगस्त को खुश्कीबाग, पूर्णिया से शुरू होगी। इसके बाद यह यात्रा चांदनी चौक, अररिया होते हुए नरपतगंज तक पहुंचेगी। इस दिन यात्रा का रूट सीमांचल के उन इलाकों से होकर गुजरेगा, जहां बड़ी संख्या में लोग सीधे तौर पर इस अभियान से जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+