'अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया', बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ केजरीवाल ने खोला मोर्चा

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगूल बजने से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल स्वंय मैदान में कूद गए हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने शु्क्रवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा में पदयात्रा की। केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

पदयात्रा के दौरान जगह-जगह फूल मालाओं से आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं साझा कीं। केजरीवाल ने स्थानीय लोगों से फिर से सरकार बनाने की अपील की।

Arvind Kejriwal

दिल्ली की कानून व्यवस्था बर्बाद-केजरीवाल

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की लचर कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रोज हत्याएं हो रही हैं, केंद्र सरकार कुंभकर्णी की नींद सो रही है। नारायणा में एक ही परिवार के दो बेटों की हत्याएं कर दी गई, अब उनके परिवार को कौन संभालेगा? बीजेपी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था बर्बाद करके रख दी है। केजरीवाल ने बीते दिनों हुई घटनाओं का जिक्र कर कहा कि देवली में माँ-बाप और बेटी की हत्या कर दी गई, व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकियां मिल रही है।

आगे केजरीवाल ने कहा कि BJP की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन वहां महंगी बिजली मिलती है और 10-10 घंटे के Power Cut लगते हैं। जबकि दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+