Video: iPhone 15 में हुई देरी तो कस्टमर ने शोरूम के कर्मचारी को घुमा-घुमाकर पीटा, दिल्ली के कमला नगर की घटना

Delhi News: आईफोन को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। भारत में तो युवा आईफोन खरीदने के लिए गैर कानूनी काम भी करने से नहीं डरते। अब दिल्ली में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां iPhone 15 डिलीवरी में देरी हुई तो ग्राहकों ने मिलकर शोरूम के कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शोरूम के अंदर लात-घूंसों की बरसात हो रही है। घटना का वीडियो दिल्ली के कमला नगर स्थित एक स्टोर का है।

Delhi News

जानकारी के मुताबिक कमला नगर इलाके के इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि iPhone 15 की बिक्री में देरी को लेकर ग्राहकों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

वीडियो में साफ ग्राहकों की तरफ से कर्मचारियों की पिटाई करते देखा जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टोर के कर्मचारियों ने लोगों को भारत में बिक्री के पहले दिन आईफोन की डिलीवरी का वादा किया था। लेकिन जब फोन की व्यवस्था नहीं हो पाई तो ग्राहक नाराज हो गए और हाथापाई पर उतारू हो गए।

फोन ना मिलने से नाराज ग्राहकों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने मारपीट चालू कर दी और वहां मौजूद 10 से ज्यादा कर्मचारी भी अपने पिटने वाले साथी को नहीं बचा पाए। ग्राहकों ने कर्मचारी के कपड़े तक फाड़ दिए।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर 107/151 का मामला दर्ज कर आरोपियों को लेकर कानून कार्रवाई की है। आपको बता दें कि 14 के बाद अब आईफोन ने अपना अगला वर्जन 15 लॉन्च कर दिया है, जिसको खरीदने को लेकर लोगों के अंदर काफी दीवानगी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+