आतिशी का आरोप- अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में नहीं मिल रही मेडिकल देखरेख, एम्स की टीम से जताई ये उम्मीद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी ईडी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए घेर रही है। वहीं सीएम केजरीवाल की इंसूलिन को लेकर अब तिहाड़ जेल प्रशासन और आम आदमी पार्टी के बीच जंग छिड़ चुकी है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से साबित होता है कि पिछले 22 दिनों से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में अरविंद केजरीवाल को उचित चिकित्सा देखभाल नहीं मिल रही थी। आज उनकी न्यायिक हिरासत के 22 दिन बाद कोर्ट ने आदेश दिया गया कि 1 विशेषज्ञ मधुमेह चिकित्सक, 1 विशेषज्ञ मधुमेह विशेषज्ञ और ऑन्कोलॉजिस्ट का एक मेडिकल बोर्ड बनाया जाए जो अरविंद केजरीवाल को चिकित्सा उपचार दिलाने की पूरी देखभाल करेगा।
आतिशी ने कहा इससे साफ हो जाता है कि 22 दिनों तक केजरीवाल को इतनी हाई लेवल शुगर 300 पार होने के बावजूद उन्हें चिकित्सीय देखभाल नहीं मिल थी, इसलिए हमें उम्मीद है कि एम्स का मेडिकल बोर्ड, जिसमें विशेषज्ञ मधुमेह डॉक्टर होंगे, आज ही अरविंद केजरीवाल की जांच करेंगे और शुरू करेंगे। उसे आज से ही इंसुलेट करने की प्रक्रिया आरंभ होगी।












Click it and Unblock the Notifications