नेहरु की सीट फूलपुर से प्रियंका गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!

इस प्रस्ताव में कांग्रेसियों ने मांग की है प्रियंका गांधी प्रत्यक्ष रुप से राजनीति में उतरें। उन्होंने मांग की है कि प्रियंका जवाहरलाल नेहरु की संसदीय क्षेत्र फूलपुर से अपना लोकसभा चुनाव लड़े। यूपी कांग्रेस के सदस्य अभय अवस्थी ने कहा कि हम इस पर चर्चा कर रहे थे कि फूलपुर और इलाहाबाद से कौन चुनाव लड़ेगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं की दलील है कि सालों से फूलपुर गांधी परिवार का संसदीय क्षेत्र रहा है, इसलिए इस बार प्रियंका गांधी को फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। हरबार की तरह इसबार भी प्रियंका गांधी 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए देशभर में प्रचार करेगी। खास बात ये ही कि अबतक प्रियंका सिर्फ यूपी में ही पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करती आ रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इसबार प्रियंका पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है।
गौरतलब है कि कल मीडिया में ये खबर आते ही कि प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से देशभर में प्रचार करेंगी कांग्रेस आगबबूला हो गई और उसने इस खबर का खंडन कर दिया। फिर अचानक से ही इस बात को दुबारा से हवा दे दी गई कि प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से पूरे देश में चुनाव प्रचार कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications