सोनू सूद से BJP विधायक ने मांगी मदद तो भड़की अलका लांबा, कही यह बात

दिल्ली। कांग्रेस नेता और दिल्ली की चांदनी चौक सीट से पूर्व विधायक अलका लांबा ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला पर हमला बोला है। दरअसल, रीवा जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मदद मांगी है। उन्होंने मुंबई में फंसे रीवा और सतना जिले के प्रवासी श्रमिकों की सूची बनाकर सोनू सूद को ट्वीट किया। जिसपर कांग्रेस हमलावर हो गई है और भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

अलका लांबा ने BJP विधायक से मांगा इस्तीफा

अलका लांबा ने BJP विधायक से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी विधायक के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व में मंत्री भी रहा, मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री इन्हीं की पार्टी के हैं, महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं, थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफ़ा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा।'

भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से मांगी मदद

दरअसल, रीवा से भाजपा विधायक और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्‍ला ने बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद से मदद मांगी है। भाजपा विधायक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने मे हमारी मदद करें। इसके साथ ही उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की सूची बनाकर सोनू सूद को भेजी है।

सोनू सूद ने दिया ये जवाब

वहीं, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने रीवा से भाजवा विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के ट्वीट का जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'सर, अब कोई भाई कहीं नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी MP आया तो पोहा जरूर खिलाना।

मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद

मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद

फिल्म अभिनेता सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों के लिए किसी हीरो से कम नहीं हैं। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद बसों की व्यवस्था करके उन्हें खाना-पानी देकर अपने घर पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद को मजदूरों के लिए फरिश्ता बताते हुए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। सोनू सूद कह चुके हैं कि वो तब तक कोशिश करते रहेंगे, जब तक आखिरी प्रवासी मजदूर अपने परिवार के पास नहीं पहुंच जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+