दिल्ली में पिछले 8 सालों में इस वर्ष सबसे साफ हवा, CM केजरीवाल ने कही ये बात
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली सरकार की कोशिश अब साफ तौर पर दिखने भी लगी है। प्रदेश में पिछले 8 सालों की तुलना में हवा काफी साफ हुई है। इस साल हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। दिल्ली में हवा में हो रहे सुधार की अरविंद केजरीवाल ने तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों के प्रयास फल दे रहे हैं।
पिछले 8 सालों की बात करें तो इस साल दिल्ली की हवा काफी बेहतर हुई है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के अनुसार 2015 के बाद पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स गुड से मॉडरेट के बीच रहता है। यह तकरीबन 200 दिन तक रहा है।

9 अक्टूबर को दिल्ली का एक्यूआई 175 था जोकि मॉडरेट की श्रेणी में आता है। पिछले कुछ सालों की बात करें तो 9 अक्टूबर तक एक्यूआई गुड से मॉडरेट की श्रेणी में ही रहा है। वर्ष 2022 में 154, 2021 में 183, 2019 में 174 के बीच रहा है। अहम बात है कि कोरोना काल के समय को इसमे शामिल नहीं किया गया है।
बता दें कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण को कम करने के लिए सराकर ने 15 सूत्रीय एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत शहर में हॉटस्पॉट की पहचान की गई है जहां पर प्रदूषण अधिक होता है। साथ ही एक महीने का दूल विरोधी अभियान भी चलाया जा रहा है।
दिल्ली में खुले में कचरा जलाने से रोकने के लिए भी उपाय किए गए हैं। इसके लिए टीमों को तैनात किया गया है। दिल्ली में खेतों में बायोडिकंपोजर का छिड़काव किया जा रहा है। 10 साल से पुरानी डीजल चलित वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल चलित वाहनों को दिल्ली में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
डीपीसीसी के चेयरमैन अश्विनी कुमार ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हम सभी को साथ आना होगा। सभी के मिले-जुले प्रयास के बाद ही हम प्रदूषण को रोक सकते हैं। दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रीन वॉर रूम की भी स्थापना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications