Delhi Pollution: दिवाली पर बढ़ेगा दिल्ली में प्रदूषण, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Delhi Pollution: दिवाली पर बढ़ेगा दिल्ली में प्रदूषण, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
नई दिल्ली, 04 नवंबर: दिल्ली में दिवाली के दिन और दिवाली के कुछ दिनों बाद तक प्रदूषण का स्तर बढ़ने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने की वजह से प्रदूषण बढ़ जाता है। हमेशा ये देखा जाता है कि दिवाली के दूसरे दिन दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और वायु की गुणवत्ता अत्याधिक खराब श्रेणी में चली जाती है। वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सफर (SAFAR) ने भविष्यवाणी की है कि दिवाली की रात दिल्ली की वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में पहुंच सकती है। और इसके पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी अगले दिन 40 प्रतिशत तक जा सकती है।
Recommended Video

बता दें दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी पटाखों को बैन लगाया गया है लेकिन दिवाली पर दिल्ली में फिर भी पटाखे फोड़े जाते हैं। इसका सीधा असर अगली दिन की हवा में दिखता है। सफर ने कहा, "भले ही हम 2019 के पटाखों से संबंधित उत्सर्जन के 50 प्रतिशत पर विचार करें, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 4 नवंबर की रात से 'गंभीर' श्रेणी में आने का अनुमान है और 5 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा।" पिछले साल दिवाली पर दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 5 नवंबर को 42 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
दिल्ली में दिवाली से ठीक एक दिन पहले यानी 03 नवंबर को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई और इस साल में पहली बार एक्यूआई "बहुत खराब" श्रेणी पहुंच गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 था।
वहीं दिल्ली के पड़ोसी शहरों एक्यूआई इस प्रकार था; फरीदाबाद में 306, गाजियाबाद में 334 और नोएडा में 303 में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई। इससे पहले दिल्ली में इस साल का उच्चतम एक्यूआई 17 अक्टूबर को 'खराब' श्रेणी में 298 दर्ज किया गया था।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा' माना जाता है। 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक' माना जाता है। 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications