Delhi AQI बेहद खराब श्रेणी में, राष्ट्रीय राजधानी की हवा दमघोंटू, स्मॉग के कारण Visibility भी कम !

वायु प्रदूषण से बेहाल दिल्ली में की हवा दमघोंटू बनी हुई है। Delhi AQI शनिवार को भी बहुत खराब श्रेणी में है। स्मॉग के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम है। air pollution Delhi AQI Very Poor layer of smog

Delhi AQI एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में है। दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने के कारण शनिवार को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 337 रहा। राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में धुंध की परत छाई हुई है। धुंध में मिले धूल के कणों (smog) के कारण Visibility भी प्रभावित हुई है। शनिवार को समाचार एजेंसी ANI की तस्वीरों में देखा गया कि इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में स्मॉग के कारण काफी कम दृश्यता रही।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi समेत कई राज्यों में गिरा पारा, कहीं बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    Delhi AQI

    गौरतलब है कि Delhi Pollution के कारण राष्ट्रीय राजधानी की हवा लगातार दमघोंटू बनती जा रही है। Air Quality Index (AQI) 12 नवंबर को भी 'बेहद खराब' यानी Very Poor कैटेगरी में रही। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर जारी रिपोर्ट में SAFAR सिस्टम के मुताबिक दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही है।

    बता दें कि दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता देखने के लिए SAFAR (वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान की प्रणाली) की मदद ली जाती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के खराब रहने का प्रमुख कारण परिवहन और कंस्ट्रक्शन को माना जाता है।

    यह भी दिलचस्प है कि गत सात नवंबर कोदिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, प्रदूषण के कारण पाबंदियां लगाई गई थीं, लेकिन कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की ओर से जारी निर्देशों के आधार पर चरण 4 के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं, जबकि चरण 3 के अनुसार प्रतिबंध जारी रहेंगे। निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर लगी रोक जारी रहेगी।

    वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में दिल्ली सरकार के नियमों के बारे में पर्यावरण मंत्री ने कहा था, बीएस III कैटेगरी वाले निजी पेट्रोल चार पहिया और बीएस IV कैटेगरी वाले डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

    सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह में SAFAR ने गत दिनों जारी एडवाइजरी में कहा था, अस्थमैटिक्स, खांसी या सांस की तकलीफ के लक्षण होने पर दवाओं को भी तैयार रखने की सलाह दी जाती है। अगर धड़कनें असामान्य हों, सांस लेने में तकलीफ या असामान्य थकान हो तो डॉक्टर से मिलें। खास तौर पर दिल के मरीजों को इन लक्षणों के प्रति एक्सट्रा अलर्ट रहने को कहा गया है।
    प्रदूषण रोकने के सरकारी उपाय

    गौरतलब है कि प्रदूषण की गंभीरता भांपते हुए दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए 'रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ' अभियान शुरू करने की घोषणा भी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+