टायर फटने से एयर इंडिया के विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
विमान ने उड़ान भरी ही थी कि अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इस घटना को उदयपुर के सीआईएसएफ जवाानों ने देखा और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत यातायात नियंत्रक को सूचना दी।
नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को अचानक टायर फट जाने की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड किया गया।

इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 108 यात्री सवार थे। विमान के पायलट ने ऐन मौके पर सूझबूझ से काम लिया और विमान किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स आॅफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एयरपोर्ट आॅफिसर्स ने बताया कि यह विमान (एयरबस 319 फ्लाइट नंबर एआई-327) ने उदयपुर के महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम को 7 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी।
इसने उड़ान भरी ही थी कि अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इस घटना को उदयपुर के सीआईएसएफ जवाानों ने देखा और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत यातायात नियंत्रक को सूचना दी। इसपर रोड के रास्ते एक निरीक्षण दल तुरंत रवाना और विमान के पायलट को सतर्क कर दिया गया।
इमरजेंसी में इस विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयर इंडिया के मुताबिक, इस हादसे में चालक दल समेत सभी पैसेंजर्स काे सुुरक्षित उतार लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications