Air India Express: कार्डियक अरेस्ट से पायलट की मौत, हाल ही में हुई थी शादी, जानिए क्या है एयर टर्बुलेंस
Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पायलट की उम्र महज 28 वर्ष थी और उसकी अभी हाल ही में शादी हुई थी। बीते बुधवार(9 अप्रैल) शाम को फ्लाइट से उतरते ही उनकी जान चली गई। यह घटना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट की लैंडिंग के बाद हुई।
इस घटना के बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हमें एक मूल्यवान सहकर्मी को चिकित्सा स्थिति के कारण खोने का गहरा अफसोस है। इस गहरे दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। हम इस भारी नुकसान से उबरने के लिए उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा, 'हम सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे इस समय गोपनीयता का सम्मान करें और अनावश्यक अटकलों से बचें, जबकि हम उचित प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
पायलट का नाम अरमान है। उसकी उम्र 28 साल थी और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। वहां मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, पायलट ने लैंडिंग के बाद कॉकपिट में उल्टी की और फिर एयरलाइन के डिस्पैच ऑफिस में कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई। कार्डियक अरेस्ट की वजहों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। कई बार विमान में एयर टर्बुलेंस की वजह से भी हार्ट अटैक होने की संभावना रहती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।
एयर टर्बुलेंस क्या है?
एयर टर्बुलेंस यानी जब एक हवाई जहाज़ उड़ते समय अचानक हिलने-डुलने लगता है या झटके महसूस होते हैं। ये झटके हवा में होने वाले बदलावों की वजह से आते हैं - बिलकुल वैसे जैसे पानी में नाव चलाते समय लहरें आ जाएं। टर्बुलेंस तब होता है जब प्लेन को उड़ने के रास्ते में असमान या तेज़ हवा मिलती है।
इसके कई कारण है
इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- ऊँचाई पर तेज़ बहती हवा की धाराएँ, बादलों और तूफानों के पास हवा तेज़ी से ऊपर-नीचे चलने के कारण। ये बिना किसी बादल के भी हो सकता है और पायलट को पहले से पता नहीं चलता है। हलांकि, एयर टर्बुलेंस आम तौर पर एक शारीरिक रूप से हानिकारक स्थिति नहीं होती, लेकिन कुछ मामलों में यह अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से ही हृदय संबंधी समस्याएं हैं।
सावधानी कैसे बरतें
- अगर किसी को हृदय संबंधी समस्या है, तो यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाइयाँ साथ रखें।
- रिलैक्सेशन तकनीकों (जैसे गहरी साँस लेना, ध्यान) का अभ्यास करें।
- जरूरत हो तो एंटी-एंग्जायटी मेडिकेशन पर भी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
हाल के वर्षों में अचानक हो रहे हार्ट अटैक के मामले में काफी वृद्धि देखी गई है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जो शारीरिक, मानसिक और जीवनशैली से जुड़े हो सकते हैं। तनाव, अनियमित जीवनशैली, अनजाने में मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं, धूम्रपान और शराब का सेवन, जेनेटिक फैक्टर और अत्याधिक व्ययाम भी हार्ट अटैक के कारण बन रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications