दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना केस, डिप्टी सीएम बोले-स्कूलों के लिए जल्द SOP

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि, दिल्‍ली के ओवरऑल कोरोना के मामलों में बढ़ोत्‍तरी हुई है लेकिन उन्‍होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने अहम फैसला लिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के स्कूलों के लिए नई कोविड गाइडलाइन की जानकारी दी है।

Recommended Video

      Delhi school studends को Corona से बचाने के लिए जारी होगी SOP, डिप्टी CM का आदेश | वनइंडिया हिंदी
      aimed increase corona case general guideline to be introduced for schools tomorrow, manish sisodia

      सिसोदिया ने कहा कि, दिल्‍ली के ओवरऑल कोरोना के मामलों में बढ़ोत्‍तरी हुई है लेकिन उन्‍होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उन्‍होंने कहा कि यह पता लगना बाकी है कि यह पुराना ही वेरियंट है या नया। यह जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा। किसी भी स्कूल में एक भी केस आता है तो हम इस पर नजर रखे हुए हैं। सिसोदिया ने कहा, 'हमने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा है कि कहीं भी स्कूल में केस आते हैं तो नजर रखें और अगले 4 दिनों की छुट्टी के दौरान स्कूलों के लिए अलग से गाइडलाइन तैयार करें।

      डिप्टीस सीएम ने कहा कि, अगले एक-दो दिनों में स्कूलों के लिए अलग से एसओपी जारी करेंगे। पिछले 4-5 दिनों में 4-5 स्कूलों से ऐसी खबर आई है कि कहीं टीचर में कोविड पता चला कहीं बच्चे में,, लेकिन हमारी नजर है, पैनिक की जरूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना के 299 नए मामले सामने आए। हालांकि इस दौरान 173 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलो की संख्या 800 के पार पहुंच गई है।

      वहीं दूसरी ओर फीस बढ़ाए जाने के बाद पेरेंट्स के विरोध पर सिसोदिया ने कहा, 'हमने दो साल तक स्कूलों को फीस बढ़ाने की इजाज़त नहीं दी थी। सिसोदिया ने कहा कि, स्कूलों के खाते को ऑडिट करके ही फीस बढ़ोतरी की अनुमति दी, वो भी मामूली। उन्‍होंने कहा कि हमने 2-3% फीस ही बढ़ाने की इजाज़त दी है। फिर भी अगर कोई स्कूल मनमानी करता है और पेरेंट्स शिकायत करते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+