AIIMS Delhi Server Down: एम्स हॉस्पिटल ने जारी की एसओपी, मैनुअली होगा काम
AIIMS Delhi Server Down: एम्स हॉस्पिटल ने जारी की एसओपी, मैनुअली होगा काम
AIIMS Delhi Server Down: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सर्वर पिछले 24 घंटों से डाउन है। सर्वर डाउन होनी की वजह से एम्स प्रशासन ने एक एसओपी जारी की है। एसओपी के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों का प्रवेश, डिस्चार्ज और स्थानांतरण मैन्युअल रूप से किया जाएगा। इतना ही नहीं, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी मैन्युअल बनाए जाएंगे।

दिल्ली एम्स में इस्तेमाल होने वाला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का ई-हॉस्पिटल सर्वर पिछले 24 घंटे से डाउन बंद है। सर्वर डाउन होने की वजह से बहिरंग रोगी विभाग (ओपीडी) और नमूना संग्रह सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इतना ही नहीं, बिलिंग, रिपोर्ट जनरनेट, अपॉइंटमेंट सिस्टम आदि बंद हैं। जिसके बाद एम्स प्रशासन ने इन सभी सुविधाओं को फिलहाल 'मैनुअल मोड' पर काम करने के लिए एसओपी जारी कर दी है। जिसके बाद से यह सभी सेवाएं मैनअल मोड पर काम कर रही हैं।
एम्स ने एक बयान में कहा कि एम्स में काम कर रही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की एक टीम ने सूचित किया है कि यह एक रैंसमवेयर हमला हो सकता है। उचित कानून प्रवर्तन अधिकारी इसकी जांच करेंगे। एम्स ने बयान में कहा कि डिजिटल सेवाएं बहाल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) व एनआईसी की मदद ली जा रही है। वहीं, भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए एम्स और एनआईसी उचित सावधानी बरतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications