Awake Brain Surgery: सबसे कम उम्र में ये सर्जरी कराने वाली दुनिया की पहली बच्ची, AIIMS Delhi के नाम रिकॉर्ड
Awake Brain Surgery: दिल्ली एम्स के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों अब तक के सबसे कम उम्र मरीज की अवेक ब्रेन सर्जरी की है। दरअसल, ये बेहद जटिल ऑपरेशन है। पूरी ऑपरेशन प्रक्रिया के दौरान मरीज को होश में रखना पड़ता है।
एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने पांच साल की एक बच्ची की ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 5 साल की बच्ची अवेक ब्रेन सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की मरीज थी।

दरअसल, एम्स दिल्ली में बाएं पेरिसिल्वियन इंट्राएक्सियल ब्रेन ट्यूमर(Left Perisylvian Intraaxial Brain Tumor) की गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक पांच वर्षीय बच्ची की सर्जरी की गई। ये एक तरीके का ब्रेन ट्यूमर था, जिसे निकालने के लिए अवेक क्रैनियोटॉमी (Conscious Sedation Technique) विधि से सर्जरी की गई।
AIIMS की एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अवेक क्रैनियोटॉमी एक न्यूरोसर्जिकल तकनीक और क्रैनियोटॉमी का प्रकार है जो एक सर्जन को मस्तिष्क क्षति से बचने के लिए रोगी के जागते समय ब्रेन ट्यूमर को हटाने की अनुमति देता है। सर्जरी के दौरान, न्यूरोसर्जन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करने के लिए कॉर्टिकल मैपिंग करता है, जिसे वाक् मस्तिष्क कहा जाता है, जिसे ट्यूमर को हटाते समय परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
इससे पहले भोपाल के एम्स हॉस्पिटल एक युवक का अवेक क्रैनियोटॉमी ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान होश में रहने के लिए युवक ने हनुमान चालीसा का पाठ किया इतना ही नहीं उसने पियानो भी बजाया और मंदिर में आरती के समय बजाय जाने वाले मंजीरे भी बजाए।
दरअसल, युवक के दिमाग का ट्यूमर मोटर एरिया के एकदम पास था। जब ऑपरेशन किया जा रहा था तब मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया में ऑपरेशन करने पर कमजोरी होने की संभावना थी। इस वजह से ये ऑपरेशन बेहद ही चुनौतीपूर्ण था, लेकिन युवक ने भी इस ऑपरेशन में डॉक्टरों की मदद की और वह ऑपरेशन के दौरान पूरी तरह से होश में रहा। जिसके चलते ऑपरेशन पूरी तरह सफल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications