AI Summit Protest: AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन की अब क्राइम ब्रांच खोलेगी राज, दिल्ली पुलिस ने ट्रांसफर किया केस

AI Summit Protest Crime Branch: भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन ने अब नया कानूनी मोड़ ले लिया है। इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने केस ट्रांसफर कर दिया है और दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को सौंप दी है। अदालत के आदेश के वक्त क्राइम ब्रांच की टीम कोर्ट में मौजूद थी।

इस मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (Indian Youth Congress) के अध्यक्ष उदय भानु चिब पहले ही गिरफ्त में हैं। पुलिस ने अदालत से उनके लिए सात दिन की कस्टडी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि इस विरोध में देश के अलग अलग हिस्सों से लोग शामिल हुए थे और जांच के लिए कई राज्यों में जाना पड़ेगा। इसलिए हिरासत जरूरी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रिमांड पर आदेश सुरक्षित रखा था।

AI Summit Protest Crime Branch investigation Indian Youth Congress uday bhanu chib

पुलिस की दलील, छवि को नुकसान की कोशिश

पुलिस ने कोर्ट में कहा कि यह विरोध उस समय हुआ जब कई विदेशी प्रतिनिधि एआई समिट में मौजूद थे। जांच एजेंसी का दावा है कि प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक यह मामला सिर्फ एक प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित योजना की आशंका है।

अब क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और पूछताछ और नए खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+