लड़कियों को सड़क पर किस कर वीडियो बनाने वाले सुमित ने बताया, वीडियो से की थी तगड़ी कमाई

सुमित ने सड़क पर किस कर भागने वाली वीडियो को लेकर कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है किस करने वाली वीडियो को मिले हिट से उसने तगड़ी कमाई की।

नई दिल्ली। सड़क पर जा रही लड़की को किस कर भाग जाने वाले सुमित ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि वो ऐसा क्यों करता था और साथ ही ये भी खुलासा किया है कि किस तरह ये प्रैंक वीडियो उसके लिए अच्छी-खासी कमाई का जरिया हैं। उसने बताया है किस करने वाली वीडियो से उसने किस तरह हजारों रुपए कमाए।

लड़कियों को किस कर वीडियो बनाने वाले ने किए बड़े खुलासे

सुमित ने पुलिस को बताया कि उसका यूट्यूब पर चैनल है जिस पर वो क्रेजी सुमित के नाम से वीडियो अपलोड करता है। उसका कहना है कि इस तरह के वीडियो पर जबरदस्त क्लिक आते हैं, जिससे उसकी कमाई होती है। उसका कहना है कि उसने कनॉट प्लेस पर बनाई गई किस करने वाली विवादित वीडियो से 70 हजार रुपए कमाए हैं। वो इस चैनल को गुड़गांव से चलाता है, उसके साथ इन वीडियो को बनाने में एक कैमरामैन भी साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि सुमित का कहना है कि वह सिर्फ मजाक के तौर पर ये सब करता था, जिससे उसे इंटरनेट पर हिट मिलें। पूछताछ में सुमित ने पुलिस को बताया है कि वो किसी अंजान लड़की के साथ अश्लील हरकत नहीं करता है बल्कि अपने ही ग्रुप की लड़कियों के साथ मिलकर प्रैंक करता है। जो वीडियो में दिख रही है, वो लड़की उसकी जानने वाली है और इस वीडियो में शामिल है। उसने बताया कि लड़की जानबूझकर खुद को पीड़ित की तरह पेश करती है, जिससे लोगों का ध्यान उस तरफ जाए।

दिल्ली में भीड़-भाड़ वाले इलाके कनॉट प्लेस पर अचानक किसी लड़की के होठों को चूमकर भाग जाना और इस सारी हरकत को कैमरें में कैद कर इंटरनेट पर डालने वाले सुमित नाम के लड़के को पुलिस ने शुक्रवार को गुडगांव क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सुमित की इस किस प्रैंक वीडियो के वायरल होने के बाद उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए थे। उसके इस वीडियो की काफी आलोचना हुई, जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी।
पढ़ें- सरेआम लड़कियों के होंठ चूमकर भागने वाले को पुलिस ने दबोचा, बताया क्यों करता था ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+