'MCD बैठक की अध्यक्षता अधिकारी कैसे कर सकता है?'... सिसोदिया ने LG से पूछे सवाल
MCD Standing Committee Election: दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के चुनाव को लेकर आम आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी आमने सामने आ गए हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। AAP नेता मनीष सिसोदिया और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेसवार्ता में मनीष सिसोदिया और मेयर द्वारा एमसीडी में स्थायी समिति के चुनाव को लेकर BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के LG साहब द्वारा गैर-कानूनी और गैर-संवैधानिक तरीके से MCD Standing Committee के चुनाव करवाना चाहती है।
मनीष सिसोदिया ने कहा, BJP के LG के कहने पर MCD कमिश्नर कुछ भी लिखकर पत्र जारी कर देते हैं, फिर चाहे वह गैरकानूनी ही क्यों ना हो। MCD कानून में साफलिखा गया है कि Council की मीटिंग मेयर, डिप्टी मेयर या किसी सीनियर सदस्य की अध्यक्षता में ही हो सकती है। कल को अगर नरेंद्र मोदी जी मौजूद नहीं होंगे तो क्या कोई IAS अधिकारी बैठकों की अध्यक्षता कर सकता है? अगर नहीं तो MCD बैठक की अध्यक्षता कोई अधिकारी कैसे कर सकता है?

उन्होंने नगर निगम कानून का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम क़ानून के सेक्शन 74 में साफ लिखा है कि सदन की बैठक बुलाने का अधिकार केवल मेयर को है। सेक्शन 76 में साफ साफ लिखा है कि सदन की बैठक की अध्यक्षता केवल मेयर, डिप्टी मेयर या इनकी अनुपलब्धता में कोई चुना हुआ पार्षद ही कर सकता है। बीजेपी के कहने पर अब अधिकारी निगम की बैठक भी बुला रहे है और सदन की अध्यक्षता भी करने जा रहे हैं।
मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया असंवैधानिक
BJP पर आरोप लगाते हुए दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि BJP हर बार गैरकानूनी तरीके से MCD का सदन चलाने की कोशिश कर रही है। आज जो बैठक बुलाई गई है वह पूरी तरह से अवैध है। मैंने MCD कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर निर्देश दिया है कि आज का चुनाव ग़ैरक़ानूनी है। BJP जिस तरह से अधिकारियों पर दबाव डाल रही है, वह सरासर गलत है। MCD की स्टैंडिंग कमिटी के छठे सदस्य का चुनाव 5 अक्टूबर को ही होगा।
मनीष सिसोदिया ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया
मनीष सिसोदिया ने चुनाव से संबंधित घटनाक्रम का बिंदुवार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कल MCD Mayor को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव करवाना था लेकिन चुनाव नहीं हो सका। LG ने MCD कमिश्नर को पत्र लिख कर कहा कि किसी भी तरह रात 10 बजे तक चुनाव करवाओ लेकिन AAP और Congress के पार्षद जा चुके थे। फिर LG ने पत्र लिखकर कहा कि आज 1 बजे तक चुनाव करवाओ और ये चुनाव MCD मेयर, डिप्टी मेयर नहीं बल्कि एडिशनल कमिश्नर करवाएगा। एक चुनी हुई MCD की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव एडिशनल कमिश्नर कैसे कर सकता है? चंडीगढ़ में भी इन्होंने हेरा फेरी करके लोकतंत्र का गला दबाया था और अब ये MCD में भी यही करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications