AAP बोली - केजरीवाल ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब दिल्‍ली की महिलाएं देंगी "जेल का जवाब वोट से"

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में सीएम केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने चुनावी कैंपेन में महिला वोटरों को लक्षित करते हुए चुनाव अभियान शुरू किया है। जिसमें आप ने दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्‍लीवासियों के प्रति अपनी जिम्‍मेदारी निभाई और अब दिल्‍ली के वोटरों की बारी है। आप ने दावा किया कि दिल्‍ली की महिलाएं भी जेल का जवाब वोट से देंगी।

cm

आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर की है जिसमें अरविंद केजरीवाल सरकार में महिलाएं सशक्‍त हुई हैं। महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने का वादा केजरीवाल सरकार ने किया।

इसके अलावा दिल्‍ली की महिलाओं को डीटीसी बस में मुफ्त यात्रा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लाखों छात्राएं
पढ़ रही हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों की 933 छात्राओं ने NEET क्वालीफाई किया। इसके अंत ने लिखा केजरीवाल ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब है हमारी बारी।

बता दें गुरुवार को दिल्‍ली कैबिनेट मिनिस्‍टर गोपाल राय ने दावा किया कि दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल में डालकर भाजपा ने दिल्‍ली की सातों लोकसभा सीटों पर अपनी हार सुनिश्चित कर दी है।

गोपाल राय ने आगे कहा दिल्लीवालों ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना है। उनके जेल जाने के बाद दिल्ली की जनता खुद चुनाव लड़ रही है और भाजपा को जेल का जवाब वोट से देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+