दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, आतिशी कैबिनेट में आज शामिल होंगे ये नेता

Delhi Cabinet Expansion: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री आतिशी कैबिनेट विस्तार करेंगी। रघुवेंद्र शौकीन आज शाम 6 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि अभी दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री आतिशी कैबिनेट में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री हैं। आतिशी ने बीते 21 सितंबर 2024 को सीएम पद की शपथ ली थी।

गौरतलब है कि बागी कैलाश गहलोत ने भी उस दिन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Atishi

नांगलोई से विधायक हैं रघुवेंद्र

रघुवेंद्र शौकीन नांगलोई जाट से आप के विधायक हैं। वह साल 2020 में दूसरी बार विधायक बने थे। कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद उन्हें आतिशी कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिला है। वह दिल्ली सरकार में कैलाश गहलोत की कमी को वह पूरा करेंगे। आप विधायक रघुवेंद्र शौकीन पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के काफी करीब माने जाते हैं। शिक्षा की बात करें, तो रघुवेंद्र शौकीन ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों से ही वह पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में रघुवेंद्र शौकीन पहली बार नांगलोई जाट सीट से विधायक बने थे। साल 2020 के चुनाव में भी इस सीट से वह दोबारा विधायक बने हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में जाट मतदाताओं की संख्या लगभग 10 प्रतिशत है। दिल्ली के 70 विधानसभा में से 8 सीटों पर जाट मतदाता प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+