अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP छात्र स्टूडेंट विंग ने निकाला मशाल मार्च, जमकर की नारेबाजी
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के छात्रों ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। ये छात्र आप की स्टूडेंट विंग छात्र-युवा संघर्ष समिति (CYSS) के स्वयंसेवक हैं। इन छात्रों ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई सीएम की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्रों ने मशाल मार्च निकाला, जिसे आम आदमी पार्टी ने "संघर्ष की मशाल" और "तानाशाह के अत्याचार का जवाब" बताया।
इस मशाल जुलूस में आए छात्रों ने कहा मुख्यमंत्री के साथ अगर इस तरीके का बर्ताव किया जाता है तो जनता फिर सड़कों पे उतरती है आप किस तरह से देख सकते है कि मार्च एक बार स्टूडेंट के प्रति स्टूडेंट ने निकाला गया है, जनता में भारी आक्रोश है और एक तरीके से पार्टी ने कैंपेन भी चलाया है कि वोट का जो जेल वो जेल में अरविंद केजरीवाल है उसका जवाब वोट से दिया जाएगा तो हम अह सारे छात्र एक तरह से संगठित होकर केजरीवाल के साथ है अरविंद केजरीवाल चीफ मिनिस्टर भी उनके साथ है।
बता दें केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल मच गई है. फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद केजरीवाल को गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए आप के स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया था।
आम आदमी पार्टी ने ने सोशल मीडिया पर मशाल जुलूस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह संघर्ष की मशाल है। ये एक तानाशाह के अत्याचार का जवाब है। सीवाईएसएस के नेतृत्व में दिल्ली के छात्रों ने अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मशाल मार्च निकाला!
आप ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा "दुनिया में शिक्षा क्रांति का झंडा बुलंद करने वाले अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के छात्र खड़े हैं।"
वहीं कांग्रेस शासित तेलंगाना में AAP की स्टूडेंट विंग ने भी 'इंडिया' गठबंधन की पार्टियों से जुड़े छात्र संगठनों के साथ-साथ हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
इसके अलावा मंगलवार को सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से देश के लोगों के लिए एक संदेश भेजा, जिसमें कहा गया कि "मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं"।
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सीएम का संदेश देते हुए मंगलवार को दावा किया कि भाजपा "द्वेष और प्रतिशोध" के कारण केजरीवाल को हतोत्साहित करने और तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह मजबूत वो टूटेंगे नहीं।












Click it and Unblock the Notifications