'केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस ने नहीं दिया समर्थन तो...', विपक्ष की बैठक से ठीक पहले AAP की चेतावनी
दिल्ली सरकार के अधिकारों को सीमित करने वाले केंद्र के अध्यादेश के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले विपक्षी एकजुटता को बड़ा झटका देने के संकेत दिए हैं।
पटना में शुक्रवार (23 जून) को होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ी चेतावनी दी है। पार्टी की ओर से केंद्र के अध्यादेश का विरोध ना होने पर बैठक का बहिष्कार करने का दावा किया है।
एडीए के मुकाबले अब अन्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले एक अगल गठबंधन की योजना बना रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार (22 जून) को होने वाली बैठक बेहद अहम है। जिसमें जदयू के साथ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य कई विपक्षी दल शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कई विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं के मिलकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा था।

दिल्ली सरकार के कथित रूप से अधिकारों को सीमित करने वाले केंद्र के अध्यादेश के विरोध में कई दलों ने आम आदमी पार्टी का समर्थन भी किया है, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर बड़ी चेतावनी दी है।
दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक से विपक्ष की बड़ी आशाएं हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की ओर ये बयान विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस दिल्ली को लेकर लाए गए केंद्र के अध्यादेश का राज्यसभा में विरोध का आश्वासन नहीं देगी तो वो पटना में होने वाली बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications