'हम केजरीवाल के मजबूत सिपाही, ED-CBI से डरने वाले नहीं', संजय सिंह के आवास पर पड़े छापे पर बोलीं आप प्रवक्ता

Reena Gupta: आम आदमी पार्ट (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के आवास पर बुधवार 4 अक्टूबर की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। यह छापेमारी शराब घोटाले में उनका नाम सामने आने के बाद की गई है। संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी के साथ-साथ विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर नजर आई।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि, 'यह सिर्फ PM मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।'

Reena Gupta

वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आनंद दुबे ने कहा, 'कल पत्रकारों के यहां छापेमारी हुई, शाम को TMC के नेताओं को घसीटा गया और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी चल रही है। देश में विपक्ष की अब कोई आवश्यकता नहीं बची है... अब यही सब लोकतंत्र में बचेगा? इसलिए हम सरकार चुनते हैं?... इतना अहंकार अच्छी बात नहीं है।'

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा। PM मोदी और अमित शाह की टीम ने ये बता दिया है कि 2024 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कल न्यूजक्लिक के ठिकानों व तमाम पत्रकारों पर और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है... हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है।'

शराब घोटाले में सामने आया नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, आप सांसद संजय सिंह का नाम शराब घोटाले मामले में सामने आया है। शराब घोटाले के आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने अपने बयानों में कहा कि संजय सिंह ने ही मनीष सिसौदिया से मिलवाया था। चार्जशीट के मुताबिक, संजय सिंह के कहने पर ही दिनेश ने चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की।

इतना ही नहीं, ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा का एक मुद्दा सुलाझाया था, जो एक्साइज विभाग के पास लंबित था। ऐसा बताया जा रहा है कि इसी मामले में ईडी ने आज छापेमारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+