आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बताया- आखिर मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से क्यों नहीं मिल रही जमानत?
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने गुरुवार को बताया कि आखिर क्या वजह है जो सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में खुलासा किया कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ पीएमएलए का सबसे संगीन प्राजिवन लगाया गया है इसलिए उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने प्रेस कान्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर की जा रही कार्रवाइयों पर जमकर सवाल उठाए। इसके साथ हीउन्होंने बताया कि मनीष सुसोदिया को सुप्रीम कोर्ट क्यों जमानत नहीं मिल रही है।
पेशे से वकील प्रियंका कक्कड़ ने कहा इसमें प्रवाधान है कि मनी लॉड्रिंग के आरोपी को ही कोर्ट को संतुष्ट करना होगा साथ ही ये साबित करना होगा कि उस पर लगे सारे आरोप गलत हैं।
उन्होंने कहा बेगुनाह को बेल के समय ही स्वयं को बेगुनाह साबित करने करने का अवसर मिलता है। जबकि PMLA के इस प्रावधान को सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में असंवैधानिक करार किया उसके बावजूद बैकडोर एंट्री से भाजपा ने इस असंवैधानिक प्रोविजन को रिव्यू किया। भाजपा ने ऊल-जलूल 500 गवाह और 51000 डाक्यूमेंट्स देकर 10-15 साल का केस बनाया है।
प्रियंका कक्कड़ ने बताया क्या ऐसा भाजपा कर सकती है? इस पर अलग सात सदस्सीय जज की बेंच के सामने केस लंबित है। इसीलिए Court ने कहा कि ED इसको 6 महीने में सिद्ध करें। उन्होंने कहा ये के कोर्ट के सामने दो मिनट भी नहीं टिकेगा।
आप प्रवक्ता ने कहा कर्नाटक में जिस नेता के खिलाफ 8 करोड़ की रिकवरी हुई, उसके खिलाफ कुछ नहीं हो रहा है वहीं नेताओं के खिलाफ एक भी केस में एस चवन्नी तक की रिकवरी नहीं हुई और उन्हें जेल में डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा हम मामूली लोग सही, भाजपा बहुत ताकतवर सही, लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतो पर चलते रहेंगे, देश को दुनिया में नम्बर 1 बनाकर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications