'BJP-कांग्रेस में अध्यादेश को लेकर हो गई है सेटिंग', विपक्षी दलों की मीटिंग के बीच AAP का आरोप
बिहार के पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बीच आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस ने बीजेपी के साथ मिलकर अध्यादेश के मुद्दे पर समझौता कर लिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर शुक्रवार ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी और बीजेपी ने एक समझौता किया है। कांग्रेस को इस असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, वे ऐसा करने में इतना समय क्यों ले रहे हैं?
कक्कड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह क्लीयर रखना चाहिए कि वो देश के संविधान के साथ खडी है या बीजेपी के साथ। यह संविधान, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। यह अध्यादेश संविधान के खिलाफ है। शाम तक सब क्लियर हो जाएगा।

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खड़गे ने?
दरअसल, बिहार के पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी बीजेपी के खिलाफ एक साथ लड़ना चाहते हैं और हमारा एजेंडा बीजेपी सरकार को हटाना है। हम संसद सत्र से पहले इस पर (केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप को समर्थन देने पर) फैसला लेंगे।
विपक्षी दलों की बैठक में सभी गैर बीजेपी दल मौजूद हैं। जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 15 दल पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications